411 REFERENCE · Wikipedia
रवीन्द्र जैन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रवीन्द्र जैन RavindraJain.jpg रवीन्द्र जैन गाते हुये 200px 1944 02 28 y 9 अक्टूबर 2015 संगीतकार, गीतकार १९७४ से दिव्या जैन आयुष्मान जैन
रवीन्द्र जैन (28 फरवरी 1944- 9 अक्टूबर, 2015) हिन्दी फ़िल्मों के जाने-माने संगीतकार और गीतकार थे। इन्होंने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत फ़िल्म सौदागर से की थी जिसमें इन्होंने गीत भी लिखे थे और उनको स्वरबद्ध भी किया था। इन्हें सन् १९८५ में फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार भी मिला है। वर्ष २०१५ में उनको पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय टेलीविज़न के मीलपत्थर कहे जाने वाले रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक रामायण में भी उन्होंने ही संगीत दिया था जिससे कि वे भारत के घर घर में पहचाने जाने लगे। यह शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए ही नहीं अपितु सामान्य व्यक्तियों के लिए भी एक बहुत अच्छे प्रेरणा स्त्रोत है। दोनों आंखों से न देख पाने पर भी अनेक मधुर संगीत गाए थे.
9 अक्टूबर, 2015 शुक्रवार को मुंबई में उनका निधन हो गया।https://www.ndtv.com/india-news/legendary-musician-ravindra-jain-dies-in-mumbai-hospital-1230310 Legendary Musician Ravindra Jain Dies in Mumbai Hospital NDTV.com 19 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20190812105209/https://www.ndtv.com/india-news/legendary-musician-ravindra-jain-dies-in-mumbai-hospital-1230310 12 अगस्त 2019 live रवीन्द्र जैन को भारतीय सिनेमा जगत में कुछ सबसे खूबसूरत, कर्णप्रिय और भावपूर्ण गीतों के लिए उन्हें हमेशा जाना जाता रहेगा।
जीवन
रवीन्द्र जैन का जन्म 28 फरवरी 1944 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में कनवरीगंज नामक इलाके में हुआ। उनके पूर्वज राजस्थान के जैसलमेर से यहाँ आए थे।http://myswar.co/artist/ravindra-jain Ravindra Jain - Singer, Music Director, Lyricist | MySwar myswar.co वे सात भाई-बहन थे। वर्ष 1972 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।http://www.khabar.ibnlive.com/news/bollywood/life-achivement-of-ravindra-jain-415889.html संगृहीत प्रति 10 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20151011203225/http://khabar.ibnlive.com/news/bollywood/life-achivement-of-ravindra-jain-415889.html 11 अक्तूबर 2015 dead जन्म से अंधhttps://enabled.in/wp/ravindra-jain-the-renowned-blind-music-director/ Ravindra Jain - The renowned blind music director Harish Prajapat Says 14 July 2011 19 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20190319110111/http://enabled.in/wp/ravindra-jain-the-renowned-blind-music-director/ 19 मार्च 2019 dead होने पर भी हिम्मत पूर्वक कारकिर्दी की शरुआत करने के बाद हिन्दी फ़िल्मों में गाना गा के मशहूर बन गये। उनके पिता इन्द्रमणि जैन संस्कृत के बड़े पंडित और आयुर्वेदाचार्य थे। माता का नाम किरण देवी था। रवीन्द्र उनकी तीसरी संतान थे। वे बॉलीवुड का सफर शुरू करने से पहले जैन भजन गाते थे। हिन्दी फ़िल्मों में उनके गीत लोकप्रिय हुये है और उनको चाहने वाला बहुत बड़ा वर्ग है। उनका विवाह 1982 में दिव्या जैन से हुआ। रवीन्द्र जी के पुत्र का नाम आयुष्मान जैन है।http://www.ptinews.com/news/367593_3-days-Bundi-Utsav-concludes संग्रहीत प्रति 10 अक्तूबर 2015 25 अप्रैल 2025 https://web.archive.org/web/20250425150600/https://www.ptinews.com/news/367593_3-days-Bundi-Utsav-concludes dead आपकी जीवनी सुनहरे पल, ग़ज़ल संग्रह उजालों का सिलसिला और रवींद्र रामायण (रामायण का पद्यानुवाद) प्रकाशित हो चुके हैं।https://www.prabhatbooks.com/author/ravindra-jain.htm Books by Ravindra Jain
रवींन्द्र जैन के लोकप्रिय गीतhttp://m.khabar.ibnlive.com/news/bollywood/life-achivement-of-ravindra-jain-415889.html संग्रहीत प्रति 10 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20151015040055/http://m.khabar.ibnlive.com/news/bollywood/life-achivement-of-ravindra-jain-415889.html 15 अक्तूबर 2015 dead
गीत गाता चल, ओ साथी गुनगुनाता चल (गीत गाता चल-1975)
जब दीप जले आना (चितचोर-1976)
ले जाएंगे, ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (चोर मचाए शोर-1973)
ले तो आए हो हमें सपनों के गांव में (दुल्हन वही जो पिया मन भाए-1977)
ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए (पति, पत्नी और वो-1978)
एक राधा एक मीरा (राम तेरी गंगा मैली-1985)
अंखियों के झरोखों से, मैंने जो देखा सांवरे (अंखियों के झरोखों से-1978)
सजना है मुझे सजना के लिए (सौदागर-1973)
हर हसीं चीज का मैं तलबगार हूं (सौदागर-1973)
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम (गीत गाता चल-1975)
कौन दिशा में लेके (फिल्म नदियां के पार)
सुन सायबा सुन, प्यार की धुन (राम तेरी गंगा मैली-1985)
मुझे हक है (विवाह)।
अयोध्या करती है आह्वान (2015)
पुरस्कार एवं सम्मान
वर्ष २०१५ में उनको पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।Padma Awards 2015 https://www.webcitation.org/6VrWjEuo3?url=http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=114952 http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=114952 Press Information Bureau 25 January 2015 26 जनवरी 2015 live
इन्हें सन् १९८५ में फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार भी मिला।
बाहरी कड़ियाँ
0415838 रवीन्द्र जैन
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्म संगीतकार
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:1944 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१५ में निधन
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग
श्रेणी:पद्मश्री, 2015