411 REFERENCE · Wikipedia
जोमसोम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जोमसोम जोमसोम मुख्यालय/वार्ड Jomsom_from_View_Tower.jpg 300px जोमसोम का हवाई दृश्य Nepal Gandaki Province#Nepal bottom 300 गंडकी प्रांत में स्थान देश नेपाल प्रांत गंडकी प्रांत ज़िला मुस्तांग ग्रामीण परिषद घरापझोंग वार्ड नं. 4 2011 1370 auto एनएसटी +5:45 28 47 0 N 83 43 50 E inline,title 2743 डाक कोड 33100 069 y ne
जोमसोम को ज़ोंगसम (नया किला) के नाम से भी जाना जाता है। यह मुस्तांग जिले में घरापझोंग ग्रामीण नगरपालिका का केंद्र है और पश्चिमी नेपाल के गंडकी प्रांत में लगभग 2700 मीटर (8900 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एक पूर्व स्वतंत्र ग्राम विकास समिति है। काली गंडकी नदी शहर के बीच में से बहती है और इसके पीछे धौलागिरी और नीलगिरी की ऊँची चोटियाँ हैं।
काली गंडकी के तट पर शालीग्राम नामक काले जीवाश्म पत्थर पाए जाते हैं जिन्हें हिंदू संस्कृति में भगवान विष्णु का प्रतीक और स्मरण माना जाता है।जोमसोम & मुक्तिनाथ http://www.welcomenepal.com/places-to-see/jomsom-muktinath.html नेचुरली नेपाल 16 अक्टूबर 2025 en 27 अप्रैल 2016 https://web.archive.org/web/20160427144746/http://www.welcomenepal.com/places-to-see/jomsom-muktinath.html bot: unknown ऐसा माना जाता है कि ऐसे पत्थर केवल काली गंडकी नदी में ही पाए जाते हैं और हिंदुओं द्वारा इन्हें पवित्र माना जाता है।
भौगोलिक स्थिति
जोमसोम मुस्तांग जिले में पोखरा के उत्तर में स्थित है तथा ऊपरी मुस्तांग का मुख्य प्रवेशद्वार है। यह कागबेनी गांव के दक्षिण में स्थित है जो तिब्बती प्रभाव वाला गांव है और प्रार्थना चक्रों, चौरटेन और बौद्ध मठ से भरा हुआ है। जोमसोम से होकर गुजरने वाला मार्ग काली गण्डकी नदी के किनारे-किनारे जाता है जो विश्व की सबसे गहरी खाई है। इसके एक ओर अन्नपूर्णा पर्वत समूह है तो दूसरी ओर धौलागिरी है। सर्दियों के दौरान नदी जम जाती है तथा गर्मी और मानसून के समय वर्षा के पानी और पिघलती बर्फ के साथ बहती है।
भूकंप
25 अप्रैल 2015 के भीषण भूकंप से शहर पर मामूली असर पड़ा। हालाँकि भूकंप के बाद धीरे-धीरे हुए भूस्खलन से नदी किनारे की लगभग 15-20 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। शहर में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।डोनेली ब्यू नेपाल अर्थक्वेक: यारा वैली वुमन तैसा रीड टॉक्स ऑफ हर नैरो एस्केप https://www.smh.com.au/world/nepal-earthquake-yarra-valley-woman-taisha-reed-talks-of-her-narrow-escape-20150430-1mws2y.html द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड 16 अक्टूबर 2025 en 30 अप्रैल 2015
इन्हें भी देखें
जोमसोम हवाई अड्डा
मुस्तांग जिला
जोमसोम विमानस्थल
सन्दर्भ
श्रेणी:नेपाल के शहर