Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राहुल सिप्लिगंज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राहुल सिप्लिगंज 1989 08 22 y धूलपेट, हैदराबाद, तेलंगाना, भारत रैपिंग, हिप हॉप, इंडी, गजल पार्श्व गायक स्वतंत्र संगीतकार अभिनेता गायन, सैक्सोफोन 2009–वर्तमान मैंगो म्यूजिकआदित्य म्यूजिक राहुल सिप्लिगंज (जन्म 22 अगस्त 1989) एक भारतीय पार्श्व गायक, गीतकार, स्वतंत्र संगीतकार और अभिनेता हैं। वह यूट्यूब पर अपने स्वतंत्र गीतों से लोकप्रिय हुए। वह तेलंगाना तेलुगु और हैदराबाद तेलुगु गीतों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 50 से अधिक तेलुगु भाषा की फिल्मों में एक गायक के रूप में काम किया।https://www.thehindu.com/entertainment/movies/rahul-sipligunj-makes-the-best-of-both-worlds/article23512676.ece Rahul Sipligunj makes the best of both worlds 2018-04-12 The Hindu 2023-06-13 en-IN 0971-751X करियर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब पर ऑनलाइन म्यूजिक वीडियो से की थी। उन्होंने "मगजाति", "एम मायालू", "मंगम्मा", "मकीकिरिकिरी", "गरीब लड़का", "दावत", "गली का गणेश", "डोरमे", "जय बजरंग" जैसे गीतों का सह-निर्माण, लेखन और गायन किया। उनके अधिकांश संगीत वीडियो हिट थे लेकिन इन वीडियो में "मकीकिरीकिरी" और "गली का गणेश" बहुत ज्यादा सफल हुए थे।https://www.hindustantimes.com/tv/bigg-boss-telugu-3-singer-rahul-sipligunj-wins-chiranjeevi-makes-special-appearance/story-QIFtrjRiIhalepxetS0U5J.html Bigg Boss Telugu 3: Singer Rahul Sipligunj wins, Chiranjeevi attends finale 2019-11-04 Hindustan Times en 2023-06-13https://deadline.com/2023/02/oscars-naatu-naatu-rrr-performed-ceremony-best-original-song-1235274370/ Oscars: “Naatu Naatu” From India’s ‘RRR’ To Be Performed During Ceremony Petski Denise 2023-02-28 Deadline en-US 2023-06-13 उनका पहला गाना 2009 में 20 साल की उम्र में फिल्म जोश में "कॉलेज बुलोडा" था। वह दम्मू में "वास्तु बागुंडे" , राचा में "सिंगारेनी उंडी" जैसे अपने गीतों से टॉलीवुड में लोकप्रिय हो गए। उन्होंने कैमरामैन गंगथो रामबाबू में "मेलिकालु", प्रेमा कथा चित्रम में "प्रेमा कथा चित्रम शीर्षक गीत", जक्काना में "यू आर माई डार्लिंगो", दोसुकेल्था में "ओ आलेख्य ओ आलेख्य" और "पेद्दा पुली" में स्पेनिश भाग भी गाया। उन्होंने फिल्म रंगस्थलम का सबसे लोकप्रिय गीत "रंगा रंगा रंगस्थलाना" गाया। वह 2022 की फिल्म आरआरआर के साउंडट्रैक में एमएम केरावनी के साथ अपने काम के लिए पश्चिम में सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। सिप्लिगुंज और काल भैरव ने 12 मार्च 2023 को 95वें अकादमी पुरस्कारों में ऑस्कर विजेता गीत "नाटू नाटू " पर प्रदर्शन किया। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 5001475