411 REFERENCE · Wikipedia
जेंडर डिस्फोरिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जेंडर डिस्फोरिया तनाव की एक खास अवस्था है। इसमें मानसिक तनाव और बेचैनी तथा संवेदनात्मक अस्थिरता होती है। यह स्थिति तब बनती है जब किसी व्यक्ति का जन्म के समय निर्धारित लिंग (बायोलॉजिकल सेक्स) अलग होता है और उसकी आंतरिक पहचान (जेंडर आइडेंटिटी) अलग होती है।जेंडर डिस्फोरिया https://www.nidirect.gov.uk/conditions/gender-dysphoria www.nidirect.gov.uk 28 अगस्त 2026 en 12 जून 2018
जेंडर डिस्फोरिया के लक्षण
जेंडर डिस्फोरिया के लक्षण कम उम्र से ही दिखने लगते हैं। जैसे - एक बच्चा ऐसे किसी भी कपड़े को पहनने से मना कर सकता है जिसे पहनने के बाद वह लड़का या लड़की साफ़-साफ़ दिखाई देने लगे। इसके अलावा ऐसे कोई भी खेल या गतिविधियाँ जिससे वह साफतौर पर लड़का या लड़की दिखाई देने लगे वह उसमें भाग लेना पसंद नहीं करता।Gender dysphoria https://www.nidirect.gov.uk/conditions/gender-dysphoria www.nidirect.gov.uk 30 अगस्त 2026 en 12 जून 2018 जेंडर डिस्फोरिया
जेंडर डिस्फोरिया के कारण
जेंडर डिस्फोरिया तब होता है जब किसी व्यक्ति का शारीरिक लिंग या जेंडर तो कुछ और होता है लेकिन उसका मूल जेंडर (जिसे वह स्वयं महसूस करता है) कुछ और ही होता है। जब बच्चा माँ के गर्भ में होता है तब भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में हार्मोन का असर पड़ता है।MD Dr Ananya Mandal Causes of Gender Dysphoria https://www-news--medical-net.translate.goog/health/Causes-of-Gender-Dysphoria.aspx?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=sge News-Medical en 25 जून 2012 जेंडर डिस्फोरिया के कारण इसके अलावा कुछ आनुवांशिक कारण और साथ ही भ्रूण के मस्तिष्क की न्यूरोलॉजिकल बनावट भी इन कारणों में शामिल हो सकता है जिससे कि जेंडर डिस्फोरिया की स्थिति बनती है।What is gender dysphoria? https://www-vumc-com.translate.goog/departments/center-of-expertise-on-gender-dysphoria/what-is-gender-dysphoria.htm?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=tc VUmc.com 24 जनवरी 2019 क्योंकि यह कई जैविक और प्राकृतिक कारकों से मिलकर बनता है इसलिए इसका कोई एक निश्चित कारण बता पाना मुश्किल है।
उपचार
जेंडर डिस्फोरिया का उपचार व्यक्ति की शारीरिक या मानसिक स्थिति अनुरूप अलग-अलग होता है। इसमें काउंसलिंग की जाती है, सामाजिक परिवर्तन किए जाते हैं, हार्मोन थेरेपी (यह एक ऐसी चिकित्सा प्रक्रिया है जिसमें कि शरीर में हार्मोन के असंतुलन को संतुलित करने या कुछ खास बीमारियों के उपचार के लिए प्राकृतिक या कृत्रिम हार्मोनों का उपयोग किया जाता है।) की जाती है इसके अलावा जेंडर डिस्फोरिया के उपचार के रूप में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी (लिंग-पुष्टि सर्जरी) भी की जाती है।क्या मुझे जेंडर डिस्फोरिया है? लक्षणों की पहचान करना और मदद लेना https://www.gendergp.com/blog/do-i-have-gender-dysphoria-identifying-signs-and-seeking-support/ GenderGP 9 जून 2025 व्यक्ति की आवाज और बोलने के तरीके में परिवर्तन के लिए वॉइस थेरेपी की जाती है।
संदर्भ
श्रेणी:मानसिक रोग
श्रेणी:स्वास्थ्य