Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जी ७७ राष्ट्र समूह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जी-७७ राष्ट्र समूह Flag_of_the_Group_of_77.svg 100px जी-७७ समूह का चिह्न संगठन G-77 अल्जीरिया अब्दल महमूद अब्दलहलीम मोहम्मद सक्रिय १५ जून, १९६४ जेनेवा http://www.g77.org संयुक्त राष्ट्र संघ जी-७७ समूह (अंग्रेज़ी:ग्रुप ऑफ 77, या जी-77) विश्व के विकासशील देशों का एक समूह है। यह संगठन हालांकि संयुक्त राष्ट्र के शेष समूहों की अपेक्षा कम मजबूत है, किन्तु विकासशील देशों के हितों को आगे रखने वाला संयुक्त राष्ट्र में यह सबसे बड़ा समूह है। इसके कार्यालय विश्व के कई शहरों में हैं जिनमें जेनेवा, नैरोबी, रोम, वियना और वॉशिंगटन डी॰ सी॰ प्रमुख हैं। जी-77 समूह की मूल स्थापना ७७ देशों ने मिलकर की थी। बाद में बहुत से अन्य देश भी इसके सदस्य बनते गये और वर्तमान में इसकी कुल सदस्य संख्या १३० हो गई है, लेकिन इसकी ऐतिहासिक प्रासंगिकता को देखते हुए इसका मूल नाम अभी तक वही पुराना जी-७७ समूह बनाये रखा गया है। अभी सूडान इस संगठन का नेतृत्व कर रहा है। भारत भी इसका सदस्य है। जी-७७ समूह की स्थापना जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) के सम्मेलन के पहले सत्र के बाद हुई थी। इस स्थापना की घोषणा सभी मूल संस्थापक ७७ देशों के संयुक्त घोषणा पत्र यानि ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ द सेवेंटी-सेवन कंट्रीज के तहत १५ जून, १९६४ को संयुक्त घोषणा के बाद हुई थी। जी-७७ की पहली मंत्रीस्तरीय बैठक अल्जीरिया की राजधानी अल्जियर्स में १०-२५ अक्तूबर, १९६७ को हुई थी। संयुक्त राष्ट्र में सूडान गणराज्य के स्थायी प्रतिनिधि अब्दल महमूद अब्दलहलीम मोहम्मद वर्तमान में इस समूह के अध्यक्ष हैं। अब्दल महमूद मुहम्मद संयुक्त राष्ट्र में सूडान के स्थायी प्रतिनिधि भी हैं। जी-७७ के अध्यक्ष पद के लिए एशिया, अफ्रीका और कैरीबियन देशों से पारीवार रूप में व्यक्ति का चुनाव होता है। दक्षिणी सम्मेलन यानि साउथ समिट जी-७७ समूह की सर्वोच्च निर्णायक इकाई है। इसकी बैठक प्रत्येक पांच वर्ष में एक बार होती है। विश्व के दक्षिणी गोलार्ध के देशों के हितों की देखरेख करने वाले इस समूह का व्यय सभी सदस्य देश मिलकर उठाते हैं। सदस्य राष्ट्र मानचित्र में संस्थापक सदस्य गहरे हरे रंग में दिखाये गये हैं, एवं उनकी सूची नीचे दी गई है। मार्च, २००८ तकी की प्रभावी सदस्य सूची गहरे और मध्यम हरे रंग में दिखायी गयी है। पूर्व सदस्य देश हल्के हरे रंग में दिखाये गये हैं। कोष्ठक मं दिये गये वर्ष में देश ने अध्यक्षता की है। देखें सदस्यों की आधिकारिक सूची। (इन सभी में से जी-२४ के सदस्य मोटे अक्षरों में लिखे गये हैं।) 800px|thumb|center|जी-७७ समूह देश वर्तमान संस्थापक राष्ट्र अफगानिस्तान अल्जीरिया (१९८१–८२, २००९) अर्जेंटीना बेनिन बोलीविया (१९९०) ब्राज़ील बुर्कीना फासो कंबोडिया कैमेरून केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य चाड चिली कोलम्बिया (१९९२) कांगो जनतांत्रिक गणराज्य (किनशसा) कांगो गणराज्य (ब्राज़िविले) कोस्टा रिका (१९९६) क्यूबा डोमिनिकन गणराज्य इक्वेडोर मिस्र (१९७२-७३, १९८४-८५) एल साल्वाडोर इथियोपिया गैबोन घाना (१९९१) ग्वाटेमाला (१९८७)गीनिया हैती हॉण्डूरास भारत (१९७०-७१, १९७९-८०) इंडोनेशिया (१९९८) ईरान (२००१) ईराक जमैका (१९७७-७८, २००५) जॉर्डन केन्या कुवैत लाओस लेबनान लाइबेरिया लीबिया मैडागास्कर (१९७५-७6) मलेशिया (१९८९) माली मौरिशियाना मोरोक्को (२००३) बर्मा नेपाल निकारागुआ नाइजर नाइजीरिया (२०००)पाकिस्तान (१९७६-७७, १९९२, २००९) पनामा पैराग्वे पेरु (१९७१-७२) फिलीपींस (१९९५) रवांडा सऊदी अरब सेनेगल सियरा लियोन सोमालिया श्रीलंका सूडान (२००९) सीरिया तंजानिया (१९९७) थाईलैंड टोगो ट्रिनिडाड और टोबैगो ट्यूनीशिया (१९७८-७९, १९८८) युगांडा यूरूगुए वेनेजुएला (१९८०-८१, २००२) वियतनाम यमन अन्य वर्तमान सदस्य अंगोला एन्टीगुआ एवं बारबुदा (२००८) बहामास बहरीन बांग्लादेश (१९८२-८३) बार्बादोस बेलीज़ भूटान बौसनिया एण्ड हेर्ज़ेगोविना बोत्स्वाना ब्रूनेई बरंडी केप वर्दे चीन कोमोरोस कोत दिव्वार जिबूती डोमिनिका पूर्वी तिमोर पूर्वी तिमोर इक्वेटोरियल गिनी इरीट्रिया फीजी गैम्बिया ग्रेनेडा गीनिया-बिसाउ गुयाना (१९९९) लेसोथो मालावी मालदीव मार्शल द्वीप मॉरिशस माइक्रोनेशिया मंगोलिया मोज़ाम्बीक नामीबिया उत्तरी कोरिया ओमान फ़िलस्तीनपापुआ न्यू गीनिया कतर (२००४) सेंट किट्ट्स एवं नेविस सेंट लूसिया सेंट विंसेंट एवं ग्रेनैडाइंस सामोआ साओ तोमे और प्रिन्सीप सेशाइल्स सिंगापुर सोलोमन द्वीप दक्षिण अफ्रीका (२००६) सूरीनाम स्वाजीलैंड टोंगा तुर्कमेनिस्तान संयुक्त अरब अमीरात वनुआटु जाम्बिया ज़िम्बाब्वे इन्हें भी देखें thumb|350px|१९७० से जी-७७ समूह के अध्यक्ष्ता वाले राष्ट्र। रंग देशों की अध्यक्षता संख्या दर्शाते हैं:- सलेटी - कभी नहींपीला - एक बारनारंगी - दो बारलाल - तीन बार दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन गुट निरपेक्ष आंदोलन सन्दर्भ उपरोक्त तथ्य आधिकारिक जालस्थल और अंग्रेज़ी के लेख से लिये गये हैं। बाहरी कड़ियाँ जी-७७ समूह का आधिकारिक जालस्थल जी-२४ का आधिकारिक जालस्थल जी-77।। हिन्दुस्तान लाइव।२२ अक्तूबर,२००९ श्रेणी:जी८ श्रेणी:अंतर्राष्ट्रीय संगठन श्रेणी:संयुक्त राष्ट्र श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना