Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अन्ना मणी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अन्ना मणि അന്ന മാണി Statue of Anna Mani.jpg अन्ना मणि की मूर्ति, बिड़ला औद्योगिक और प्रौद्योगिकी संग्रहालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत 23 अगस्त 1918 पीरुमेडू, केरल 2001 08 16 1918 8 23 yes तिरुवनन्तपुरम, केरल भारतीय मौसम विज्ञान, भौतिक भारतीय मौसम विभाग, पुणे एवं रमन शोध संस्थान, बंगलुरु अन्ना मणि (23 अगस्त 1918 – 16 अगस्त 2001) एक भारतीय भौतिकविज्ञानी और मौसम वैज्ञानिक थीं। वह भारत के मौसम विभाग के उप-निदेशक थीं।Sur Abha The Life and Times of a Pioneer http://hindu.com/2001/10/14/stories/1314078b.htm 7 October 2012 The Hindu 14 October 2001 https://web.archive.org/web/20140413141835/http://hindu.com/2001/10/14/stories/1314078b.htm 13 अप्रैल 2014 dead उन्होंने मौसम विज्ञान उपकरणों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किए हैं; सौर विकिरण, ओज़ोन और पवन ऊर्जा माप के विषय में अनुसन्धान किया है और कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।Sur Abha Lilavati's daughters: The women scientists of India 2007 Indian Academy of Science 23–25 http://www.ias.ac.in/womeninscience/liladaug.html 3 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20170315171407/http://www.ias.ac.in/womeninscience/liladaug.html 15 मार्च 2017 live प्रारंभिक जीवन अन्ना मणि का जन्म 23 अगस्त, 1918 को पीरुमेडू, त्रवनकोर में हुआ था।Gupta Aravind Anna Mani http://www.arvindguptatoys.com/arvindgupta/bs30annamani.pdf Platinum Jubilee Publishing of INSA Indian National science academy 7 October 2012 https://web.archive.org/web/20120903093620/http://www.arvindguptatoys.com/arvindgupta/bs30annamani.pdf 3 सितंबर 2012 dead वह आठ बच्चों में सातवीं थीं। उनके पिता एक सिविल अभियन्ता थे। बचपन में उन्हे किताबें पढ़ना बहुत पसंद था। वायकोम सत्याग्रह के दौरान अन्ना मणि महात्मा गाँधी के काम से बहुत प्रभावित हुईं। राष्ट्रवादी आंदोलन से प्रेरित होकर उन्होंने केवल खादी के कपड़े पहनना शुरू किया। वह पहले आयुर्विज्ञान पढ़ना चाहती थीं, पर अंत में, क्योंकि उन्हें भौतिक विज्ञान में ज़्यादा दिलचस्पी थी, उन्होंंने वही पढ़ने का निर्णय लिया। 1939 में मद्रास के प्रेसिडेन्सी कॉलेज से उन्होंने भौतिक और रसायन शास्त्र में विज्ञान स्नातक (प्रवीण) की उपाधि प्राप्त की। वृत्ति प्रेसिडेन्सी कॉलेज से स्नातक होने के बाद अन्ना मणि ने सी वी रमन के साथ काम किया, जहाँ उन्होंंने हीरे और माणिक के प्रकाशीय गुणों के विषय में अनुसन्धान किया। वह पाँच शोध पत्रों की लेखिका थीं, पर चूँकि उनके पास निष्णात की उपाधि नहीं थी, उन्हें पीएचडी नहीं प्रदान की गई। इसके बाद वह भौतिक विज्ञान में आगे पढ़ाई करने के लिए ब्रिटेन गईं, जहाँ अंततः उन्होंंने लंदन के इम्पीरियल कॉलेज में मौसम विज्ञान उपकरणों में विशेषज्ञता प्राप्त की। 1948 में भारत लौटने के बाद, अन्ना मणि ने पुणे के मौसम विभाग में नौकरी की। यहाँ उन्होंने मौसम विज्ञान उपकरणों के विषय में कई शोध पत्र लिखे। 1976 में वह भारत के मौसम विभाग के उप-निदेशक के पद से सेवा-मुक्त हुईं। 1994 में अन्ना मणि को स्ट्रोक हुआ और 16 अगस्त 2001 को तिरुवनन्तपुरम में उनका देहांत हुआ। प्रकाशन १९९२. Wind Energy Resource Survey in India, vv. 2. xi + 22 pp. Ed. Allied Publ. ISBN 8170233585, ISBN 9788170233589 १९८१. Solar Radiation over India x + 548 pp. १९८०. The Handbook for Solar Radiation data for India सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय महिला वैज्ञानिक श्रेणी:विज्ञान में महिलाएं