Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खरबानक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

खरबानक टिट्टिभ (टिटिहरी) वर्ग का एक प्रसिद्ध पक्षी। इसे गुलिन्दा, चहा, करबानक, लंबी, खरमा, पाणविक आदि भी पुकारते हैं। इसके नर और मादा दोनों ही एक ही रंगरूप के होते हैं। यह पक्षी लगभग १६ इंच लंबा होता है। शरीर का रंग राखीपन लिए होता है, उस पर गाढ़ी भूरी लकीर और चिह्न होते हैं। पीठ की चित्तियाँ घनी और नीचे की ओर बिखरी बिखरी सी रहती हैं। आँख पर होकर एक काली धारी सिर के बगल तक आती है। इसके ऊ पर और नीचे की ओर एक हलकी भूरी लकीर होती है। डैने भूरे, दुम राख के रंग की और नीचे का हिस्सा सफेद होता है। गर्दन और पूँछ के नीचे का भाग ललछौंह भूरा और सीने पर खड़ी गाढ़ी भूरी धारियाँ होती हैं। आँख चटक पीली और चोंच तथा टाँगे पीली होती है। यह बाग बगीचों और जंगलों के निकट जहाँ सूखे ताल और नरकुल तथा सरपत की झाड़ियाँ हो, प्राय: रहता है। यह एकदम भूमि पर रहनेवाला पक्षी है और अपना सारा समय खुले मैदान में घूमकर बिताता है। यह अपनी खूराक के लिए दिन की अपेक्षा रात में चक्कर लगाता है। अपने मटमैले रंग के कारण लोगों का ध्यान इसकी ओर तब तक आकृष्ट नहीं हो पाता जब तक यह आवाज कर भागता या उड़ता नहीं। खतरे के समय यह पर समेट कर जमीन में दुबक जाता है। सामान्यत: यह अकेले या जोड़े में रहता है। इसका मुख्य भोजन कीड़े मकौड़े हैं। प्रजातियाँ इसकी दस प्रजातियों का विवरण नीचे दिया गया है- चित्र नाम वैज्ञानिक नाम 100px Eurasian Stone-curlew Burhinus oedicnemus 100px Indian Stone-curlew Burhinus indicus 100px Senegal Thick-knee Burhinus senegalensis 100px Water Thick-knee Burhinus vermiculatus 100px Spotted Thick-knee Burhinus capensis 100px Double-striped Thick-knee Burhinus bistriatus 100px Peruvian Thick-knee Burhinus superciliaris 100px Bush Stone-curlew Burhinus grallarius (formerly B. magnirostris, the Bush Thick-knee). 100px Great Stone-curlew Esacus recurvirostris 100px Beach Stone-curlew Esacus magnirostris बाहरी कड़ियाँ गुलिन्दा के चूजे की मौत पर.html चहा के चूजे की मौत परजून 2020 InternetArchiveBot श्रेणी:भारत के पक्षी