411 REFERENCE · Wikipedia
मकरन्द (खगोलज्ञ)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मकरन्द या मकरन्दाचार्य या मकरन्द आनन्दकन्द ( जीवनकाल 1438-1478) एक खगोलशास्त्री, पंचांगनिर्माता और हिंदू ज्योतिषी थे। वे काशी (वाराणसी) के निवासी थे। उन्होंने मकरन्दसारिणी नामक एक खगोलीय ग्रन्थ की रचना की जिसमें ग्रहों की गति एवं स्थिति की गणना के लिए तालिकाएं निर्मित की गयीं थीं।
मकरन्द ने सौरपक्ष की परंपरा का पालन किया। इस ग्रन्थ में दी गयीं तालिकाओं में समय की इकाइयों के लिए षोडष आधार वाली संख्याप्रणाली का उपयोग किया गया है। इन तालिकाओं का उस क्षेत्र में व्यापक रूप से उपयोग किया गया जो आजकल बिहार और बंगाल कहलाते हैं। इस ग्रन्थ पर कम से कम बीस टीकाएँ लिखी गयीं, जैसा कि डेविड पिंगरी और किम प्लोफकर ने उल्लेख किया है।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
मकरन्द (पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय) की अपूर्ण पांडुलिपि के पन्ने
दिवाकर मनु द्वारा रचित संस्करण का स्कैन