Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तोरीई क्योनोबू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250px|तोरीई क्योनोबू की एक पेंटिंग तोरीई क्योनोबू (जापानी : 鳥居 清信; १६६४-१७२९ ई.) जापान का रंगमंचीय चित्रकार। उसका जन्म टोकियो में हुआ। इसने रंगमंचीय चित्रकारों की एक शालीन परंपरा का प्रारंभ किया। इसका गुरु भी रंगमंचीय साइनबोर्डों का चित्रकार था। क्योनोबू ने आरंभ में ग्रंथ चित्रण का काम किया किंतु शीघ्र ही (१९६५ तक) वह अभिनेताचित्रों के निर्माण निष्णात माना जाने लगा। उस काल में अभिनेताओं के चित्र बनाने की रीति चल पड़ी थी जिसे क्योनोबू ने अपनी प्रवीणता द्वारा संपन्न किया। मर्द अभिनेता ही नारी पात्रों के अभिनय भी करते थे। क्योनोबू दोनों के विविध प्रकारों की आश्चर्यजनक सफलता से अभिव्यक्ति करता था। उनके वस्त्रों पर वह चेरी की कलियों, विभिन्न कुसुमों, विजनों, पक्षियों आदि का अद्भुत रूपायन करता था। उसके चित्रफलक का अधिकांश भाग प्रधान आलेख्य, अभिनेता, अभिनेत्री की आकृति से ही भरा होता, बस प्रतीकत: एक वृक्ष अथवा उसकी टहनी उस आकृति के साथ खचित होती। रंगमंचीय चित्रों के अतिरिक्त शृंगप्रधान चित्रों के अलबम भी इस चित्रकार ने तत्कालीन परंपरा में प्रस्तुत किए। सन्दर्भ श्रेणी:चित्रकार श्रेणी:जापान