411 REFERENCE · Wikipedia
फ़राह नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|अमेरिकी सैनिक इंजिनियर आधी-सूखी हुई फ़राह नदी का मुआइना करते हुए - इस स्थान पर बाद में तोग्ज पुल नाम सेतु बनाया गया था
फ़राह नदी (अंग्रेज़ी: Farah river) या फ़राह रूद (फ़ारसी और पश्तो: ur فراه رود) पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान की एक ५६० किमी लम्बी नदी है जो बंद-ए-बायान पहाड़ों से उभरकर ईरान और अफ़ग़ानिस्तान की सरहद पर सीस्तान द्रोणी में स्थित हेलमंद नदी के नदीमुख (डेल्टा) क्षेत्र में जाकर ख़ाली हो जाती है। अफ़ग़ानिस्तान के फ़राह प्रान्त की राजधानी फ़राह शहर इसी नदी के किनारे बसी हुई है। फ़राह रूद एक मौसमी नदी है जिसका पानी कभी ज़्यादा और कभी बहुत ही कम हो जाता है।The New Encyclopaedia Britannica, Encyclopaedia Britannica, 1998, ISBN 978-0-85229-633-2, ... rising on the southern slopes of the Band-eBayan Range, flowing southwest past the town of Farah, and emptying into the Helmand (Sistan) swamps on the Iranian border after a course of 350 miles (560 km) ...
इन्हें भी देखें
सीस्तान द्रोणी
हेलमंद नदी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:ईरान की नदियाँ
श्रेणी:मध्य एशिया की नदियाँ