Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भगवा आतंकवाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भगवा आतंकवाद से तात्पर्य उन हिंसात्मक गतिविधियों से है जिन्हें हिन्दू राष्ट्रवाद द्वारा प्रेरित बताया जाता है। यह शब्द हिन्दू धर्म के प्रमुख प्रतीक केसरिया रंग के पर्यायवाची से उद्धृत है।Gatade 2011Subhash Gatade Godse's Children: Hindutva Terror in India Pharos Media & Publishing 2011 81-7221-052-3 harv प्रयोग भगवा आतंकवाद का सबसे पहला प्रयोग अंग्रेज़ी में सन् २००२ में, फ़्रंटलाईन (Frontline) नामक अंग्रेज़ी पत्रिका के एक लेख में, गुजरात दंगे को संबोधन करने के लिए हुआ था।http://www.frontline.in/navigation/?type=static&page=flonnet&rdurl=fl1906%2F19060080.htm फ्रंटलाईन पत्रिका का लेख 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20180916094655/https://www.frontline.in/navigation/?type=static&page=flonnet&rdurl=fl1906%2F19060080.htm 16 सितंबर 2018 live लेकिन इस शब्द का अधिक प्रयोग २९ सितंबर सन् २००८ के मुंबई के मालेगाँव धमाके के बाद हुआ क्योंकि जांच के सिलसिले में धमाके से संबद्धित, कथित तौर पर, एक हिन्दू संगठन से जुङे लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इस्लामी उग्रवादी संगठन, इंडियन मुजाहिदीन (Indian Mujahideen) पर भी दोष आया था क्योंकि इसी इलाके में सन् २००६ के धमाके में इंडियन मुजाहिदीन का हाथ होने की आशंका थी (असल में इंडियन मुजाहिदीन उस समय 'स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया' के नाम से जाना जाता था)। लेकिन, जांच आगे बढ़ने के बाद किसी हिन्दू संगठन के शामिल होने की कथित तौर पर​ पुष्टि हो गई। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के अनुसार, शरद पवार ने ही सबसे पहले भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया था। इसका जवाब देते हुए पवार ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले मालेगांव विस्फोट के बाद इस शब्द का उपयोग किया था।http://www.jagran.com/news/national-pawar-repeats-to-support-fadanvis-government-in-maharashtra-11763480.html जागरण वेबसाइट 15 नवंबर 2014 https://web.archive.org/web/20141114093843/http://www.jagran.com/news/national-pawar-repeats-to-support-fadanvis-government-in-maharashtra-11763480.html 14 नवंबर 2014 live भगवा आतंकवाद और हिंदू आतंकवाद में अधिक अंतर नहीं प्रतीत होता है। हिन्दुत्व आतंकवाद का भी कभी-कभी हिन्दू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद की जगह प्रयोग किया जाता है। भारतीय मीडिया में तीनों शब्दों का इस्तेमाल होता है। प्रसिद्ध पत्रिका 'आउटलुक' (Outlook) में ही तीनों शब्दों का बारी-बारी से इस्तमाल होता देखा गया है। 'द नैश्नल' (The National) के अनुसार कोई भी हिन्दू उग्रवादी द्वारा, मुसलमानों के खिलाफ कोई भी हिंसा की कथित भूमिका को या तो भगवा आतंकवाद या तो हिन्दू आतंकवाद से संबोधित किया जाता है। http://www.thenational.ae/news/world/south-asia/hindu-terror-what-does-it-mean हिन्दू आतंकवाद-इसका मतलब क्या है? 17 नवंबर 2014 https://web.archive.org/web/20141129033646/http://www.thenational.ae/news/world/south-asia/hindu-terror-what-does-it-mean 29 नवंबर 2014 live लेकिन सुभाष गाताडे की किताब-गोडसेज़ चिल्ड्रेन (Godse's Children) में हिन्दूत्व और हिन्दू को अलग बताया गया है http://www.rediff.com/news/slide-show/slide-show-1-call-it-hindutva-terror-not-hindu-terror/20111014.htm 'हिन्दूत्व आतंकवाद कहो, हिन्दू आतंकवाद नहीं' 17 नवंबर 2014 https://web.archive.org/web/20141129042726/http://www.rediff.com/news/slide-show/slide-show-1-call-it-hindutva-terror-not-hindu-terror/20111014.htm 29 नवंबर 2014 live और विनायक दामोदर सावरकर की किताब "हिन्दुत्व" में हिन्दू को हिन्दुत्व का एक छोटा सा हिस्सा बताया गया है, इसलिए हिन्दू को हिन्दुत्व से भिन्न बताया गया है।http://www.savarkar.org/content/pdfs/en/essentials_of_hindutva.v001.pdf हिन्दुत्व 15 नवंबर 2014 https://web.archive.org/web/20141221222859/http://www.savarkar.org/content/pdfs/en/essentials_of_hindutva.v001.pdf 21 दिसंबर 2014 dead मुख्य हिन्दू राष्ट्रवादी दल, जैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आरंभ ठीक हिन्दुत्व विचारधारा के आने के बाद शुरू हुआ। हिन्दू विचारधारा की शुरूआत सावरकर द्वारा सन् १९२३ में लिखी किताब "हिन्दुत्व" से हुई और दो साल बाद ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निर्माण हुआ। हालांकि भगवा रंग बौद्ध मत के लोग भी अपनाते हैं। इसलिए भगवा आतंकवाद को एक भ्रामक पद माना जाता है और हिन्दू आतंकवाद या हिन्दुत्व आतंकवाद जैसे नामों को अपनाया जाता है।http://www.countercurrents.org/puniyani290810.htm आतंक का रंग : भगवा, हरा या काला? 17 नवंबर 2014 https://web.archive.org/web/20141129111340/http://www.countercurrents.org/puniyani290810.htm 29 नवंबर 2014 dead इतिहास ३० जनवरी सन् १९४८ में मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या को हिन्दूत्व विचारधारा से प्रेरित बताया जाता है। http://kafila.org/2013/11/15/first-terrorist-of-independent-india/ स्वतंत्र भारत का प्रथम आतंकवादी 17 नवंबर 2014 https://web.archive.org/web/20141129030207/http://kafila.org/2013/11/15/first-terrorist-of-independent-india/ 29 नवंबर 2014 dead गांधी का एकलौता हत्यारा नाथूराम गोडसे १९४० तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य था। लेकिन गांधी की हत्या को भगवा आतंकी से प्रेरित करार देने पर अभी तक विवाद चल रहा है क्योंकि सरदार वल्लभभाई पटेल, जो उस समय भारत के गृह मंत्री थे, ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि पटेल के मरणोपरांत जाँच आयोग और कपूर कमीशन ने १९६९ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को क्लीन चिट दे दी।http://www.sacw.net/IMG/pdf/jlkapur-report-vol01.pdf कपूर कमिशन रिपोर्ट 16 नवंबर 2014 https://web.archive.org/web/20150924093347/http://www.sacw.net/IMG/pdf/jlkapur-report-vol01.pdf 24 सितंबर 2015 dead इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सेवकों को गांधी की हत्या से पहले 'किसी बड़ी घटनाक्रम' के लिए इंतजार करने को कहा था और फिर गांधी की मृत्यु के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मिठाईयाँ बाँटी। http://www.business-standard.com/article/current-affairs/did-a-man-or-an-ideology-murder-gandhi-114031500707_1.html क्या एक इंसान के या एक विचारधारा ने मारा गांधी को? 16 नवंबर 2014 https://web.archive.org/web/20141129050809/http://www.business-standard.com/article/current-affairs/did-a-man-or-an-ideology-murder-gandhi-114031500707_1.html 29 नवंबर 2014 live सन्दर्भ श्रेणी:राजनीतिक नववादिता श्रेणी:धार्मिक आतंकवाद श्रेणी:हिंदू धर्म से संबंधित विवाद