411 REFERENCE · Wikipedia
मातृवंश समूह ऍल५
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|250px|मध्य अफ़्रीका की पिग्मी जनजातियों के कुछ स्त्री ओर पुरुष मातृवंश समूह ऍल५ के वंशज हैं
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह ऍल५ या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप L5 एक मातृवंश समूह है। इस मातृवंश समूह के सदस्य स्त्रियों और पुरुषों की तादाद ज़्यादा नहीं है, लेकिन वे पूर्वी और मध्य अफ़्रीका के कुछ समुदायों में मिलते हैं। पिग्मी जनजाति की अम्बूटी शाखा के १५% लोग इसके वंशज हैं और तंज़ानिया के संदावे समुदाय के में भी कम तादाद में इसके वंशज मिलते हैं।Sarah A. Tishkoff et al. 2007, History of Click-Speaking Populations of Africa Inferred from mtDNA and Y Chromosome Genetic Variation. https://web.archive.org/web/20091219011742/http://mbe.oxfordjournals.org/cgi/content/full/24/10/2180 19 दिसंबर 2009 Molecular Biology and Evolution 2007 24(10):2180-2195 अफ़्रीका से बाहर बहुत कम तादाद में इसके वंशज साउदी अरब में भी पाए गए हैं।Abu-Amero et al. 2008 February. "Mitochondrial DNA structure in the Arabian Peninsula" https://web.archive.org/web/20110429024545/http://www.biomedcentral.com/1471-2148/8/45 29 अप्रैल 2011 , BMC Evolutionary Biology. 8(45): 52. वैज्ञानिकों के मुताबिक़ जिस स्त्री से इस मातृवंश की शुरुआत हुई वह पूर्वी अफ़्रीका में आज से लगभग ११४,२०० से १२६,२०० साल पहले रहती थी।Correcting for Purifying Selection: An Improved Human Mitochondrial Molecular Clock 2009 http://www.cell.com/AJHG/abstract/S0002-9297(09)00163-3 10.1016/j.ajhg.2009.05.001 19500773 Soares P Ermini L Thomson N Mormina M Rito T Röhl A Salas A Oppenheimer S MacAulay V 84 6 740–59 2694979 American journal of human genetics 21 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110129174348/http://www.cell.com/AJHG/abstract/S0002-9297(09)00163-3 29 जनवरी 2011 dead
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
मनुष्य मातृवंश समूह
वंश समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:वंश समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना