411 REFERENCE · Wikipedia
शिवलाल यादव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शिवलाल यादव शिवलाल यादव भारत दायें-हाथ से दायें-हाथ से गेंद 2 टेस्ट क्रिकेट 35 403 14.39 -/- 43 8360 102 35.09 3 - 5/76 10/- ओडीआई 7 1 - -/- 1* 330 8 28.50 - n/a 2/18 1/- 4 फरवरी 2006 http://content-aus.cricinfo.com/ci/content/player/36064.html
शिवलाल नन्दलाल यादव एक भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इनका जन्म 26 जनवरी 1957 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था। यह 1979 से 1987 तक 35 टेस्ट और 7 ओडीआई खेल चुके हैं।
यह दायें हाथ के गेंदबाज के रूप में यह 1979 में टेस्ट क्रिकेट में आए। यह पहली बार ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले और 5 मैचों में 24 विकेट हासिल करने में सफल रहे। यह 1987 तक लगातार भारत के लिए खेलते रहे।
यह अपने पहले शुरुआती मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेने में सफल रहे। इस कारण यह मैच भारत जीत गया। यह एल्लन बार्डर, डेव वॉटमोर और केविन वाईट के विकेट को जल्द लेकर भारत के जीत को मजबूत कर दिया।
यह 1980 के आस पास तक अपना स्थान खो दिये थे। लेकिन 1983-84 में सफल वापसी की और केवल 131 रन देकर 5 विकेट ले लिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1985-86 में यह 3 टेस्ट में 15 विकेट प्राप्त करने में सफल रहे। 8/118 का मैच उनके टेस्ट का सबसे श्रेष्ठ मैच था। यह सिडनी में हुआ था। यह नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ 5/76 का यह आंकड़ा भी इनके जीवन के कुछ श्रेष्ठ मैच में से एक है। यह अपना 100वाँ विकेट पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान प्राप्त किए थे।
हाल ही में, उच्चतम न्यायालय ने शिवलाल यादव को राष्ट्रीय प्रबन्धक पद हेतु अस्थाई रूप से रखा।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:1957 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:जीवित लोग