411 REFERENCE · Wikipedia
पुदीना पुलाव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पुदीना पुलाव भारत अवध, उत्तर प्रदेश बासमती चावल
पुदीना पुलाव एक अवधी व्यंजन है। इसका मुख्य घटक बासमती चावल है। पुदीने के स्वाद वाला पुलाव प्याज के रायता के साथ लंच या डीनर में परोसने के लिए सरल और झटपट से बनने वाला चावल का एक व्यंजन हैं। पुदीना राइस बनाने के लिए ताजा पुदीना, हरा धनिया, नारियल, अदरक और लहसुन की स्वादिष्ट पेस्ट को प्याज के साथ भूना जाता हैं और बाद में उन्हें पकाए हुए चावल के साथ मिलाया जाता हैं। यह बच्चों के लंच बोक्स में देने के लिए एक बढिया विकल्प हैं और उसे डीनर में हल्के खाने की तरह भी परोसा जा सकता हैं।
ज्यादातर पुदीना राइस और पुदीना चटनी बनायी जाती है क्योंकि इसका स्वाद लाजवाब होता है और साथ ही ये सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। अपच के समय पुदीना पुलाव बहुत ही फ़ायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। यह सामान्य सर्दी जुकाम जैसी परेशानियों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है। अंत में, मैं बताना चाहूँगी कि पुदीने के पत्तों में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए यह इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत मदद करता है और इंफ्लमैशन(सूजन) से सुरक्षित रखता है।
सामग्री
मसाला पेस्ट के लिए:
▢1 मुठीभर पुदीना
▢1 मुठीभर धनिया
▢3 लहसुन
▢1 इंच अदरक
▢2 मिर्च
▢¼ प्याज
▢2 टेबल स्पून नारियल, कसा हुआ
▢1 स्टार अनीज़ (चक्रफूल)
▢2 इलायची
▢5 लौंग
▢½ इंच दालचीनी
▢½ टी स्पून कालीमिर्च
पुलाव के लिए:
▢2 टेबल स्पून घी
▢1 टी स्पून जीरा
▢1 तेजपत्ता
▢10 काजू
▢1 प्याज, कटा हुआ
▢1 टमाटर, कटा हुआ
▢½ आलू, छोटे क्यूब के आकार में कटा हुआ
▢½ शिमला मिर्च, कटी हुआ
▢½ गाजर, कटी हुई
▢2 टेबल स्पून मटर
▢5 बीन्स, कटे हुए
▢2 कप पानी
▢1 टी स्पून नमक
▢1 कप बासमती चावल, 20 मिनट तक भीगे हुए
अनुदेश
1.सबसे पहले एक छोटे ब्लेंडर में मुट्ठीभर पुदीना और धनिया लें।
2.इसमें 3 लहसुन, 1 इंच अदरक, 2 मिर्च, ¼ प्याज और 2 टेबलस्पून नारियल डालें।
3.इसके बाद इसमें 1 स्टार अनीज़(चक्रफूल), 2 इलायची, 5 लौंग, ½ इंच दालचीनी और ½ टीस्पून काली मिर्च भी डालें।
4.अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाते हुए एक स्मूद पेस्ट बना लें और फिर इसे एक तरफ रख दें।
5.अब एक प्रेशर कुकर में 2 टेबलस्पून घी गर्म करें और 2 टीस्पून जीरा और 1 तेजपत्ता डालकर इसमें से खुशबू आने तक पकाएं।
6.अब इसमें 10 काजू डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
7.इसके बाद इसमें 1 प्याज डालकर अच्छे से भूनें।
8.इसके बाद इसमें 1 टमाटर डालकर इसे नर्म और पिलपिला होने तक पकाएं।
9.अब इसमें ½ आलू, ½ शिमला मिर्च, ½ गाजर, 2 टेबलस्पून मटर और 5 बीन्स डालें।
10.इसे 2 मिनट या फिर इसमें से खुशबू आने तक पकाएं।
11.अब इसमें तैयार मसाला पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएं।
12.इसके बाद इसमें 2 कप पानी और 1 टीस्पून नमक डालें।
13.फिर इसमें 1 कप बासमती चावल डालकर अच्छे से मिलाएँ।
14.अब प्रेशर कुकर को बंद करके 2 सीटी आने तक या चावल अच्छे से पकने तक इसे पकने दें।
15.अंत में, पुदीना पुलाव/मिंट राइस रेसिपी रायते के साथ परोसने के लिए तैयार है।पुदीना राइस रेसिपी pudina rice in hindi मिंट राइस पुदीना पुलाव रेसिपी Hebbar's Kitchen 2020-03-10 https://hebbarskitchen.com/hi/pudina-rice-recipe-mint-rice-mint-pulao/ hi 2025-11-10
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर भारत का खाना
श्रेणी:चावल के व्यंजन