Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रागुसा गणराज्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

*क्रोएशिया *बोस्निया और हर्ज़ेगोविना *मोंटेनेग्रो रागुसा गणराज्य रागुसा 42 39 N 18 04 E dlm Republica de Ragusa (दालामात्सियाई) la Respublica Ragusina (लैटिन) it Repubblica di Ragusa (इतालवी) hr Dubrovačka Republika (क्रोएशियाई) vec Repùblega de Raguza (वेनेतो) St. Blaise - State Flag of the Ragusan Republic.svg Ragusan Republic Coat of Arms.svg Republic of Ragusa.svg १७८९ में रागुसा गणराज्य ९०,००० १६वीं शताब्दी रागुसन पेरपरा और अन्य रागुसा गणराज्य (दालामात्सियाई:Republica de Ragusa, लैटिन:Respublica Ragusina) दक्षिणी यूरोप के दक्षिणी दालामात्सिया (वर्तमान में क्रोएशिया के सबसे दक्षिणी छोर पर) स्थित दुब्रोन्विक शहर (इतालवी और लैटिन में Ragusa, वेनेशियन में Raguxa) पर आधारित एक कुलीनतंत्रीय समुद्री गणराज्य था। इसका यह नाम १३५८ से १८०८ तक रहा और १५वीं तथा १६वीं शताब्दी में यह अपने व्यापारिक चरम पर था। इस गणराज्य को १८०६ में नेपोलियन के फ्रांसीसी साम्राज्य द्वारा जीत लिया गया था और १८०८ में नेपोलियन के इतालवी साम्राज्य द्वारा औपचारिक रूप से इसका विलय कर लिया गया था। तब तक इसकी आबादी लगभग ३०,००० थी, जिनमें से ५,००० लोग शहर की प्राचीर के भीतर रहते थे। इसका आदर्श वाक्य "Non bene pro toto libertas venditur auro" था, जो एक लैटिन वाक्यांश है जिसका अनुवाद "समस्त स्वर्ण के बदले स्वतंत्रता नहीं बेची जा सकती" है।http://archive.org/details/dictionarylatin00rilegoog Dictionary of Latin quotations, proverbs, maxims and mottos, classical and medieval, including law terms and phrases : with a selection of Greek quotations Riley H. T. 1866 Bell & Blady University of Michigan भाषाएँ मूल रूप से, गणराज्य के आधिकारिक दस्तावेजों में लैटिन का उपयोग किया जाता था। १४२० के दशक में इतालवी का प्रयोग चलन में आया।https://books.google.com/books?id=9GxpAAAAMAAJ Dubrovnik: A History Harris Robin 2006 Saqi Books 978-0-86356-959-3 en गणराज्य द्वारा आधिकारिक पत्राचार में दोनों भाषाओं का उपयोग किया गया था।https://books.google.com/books?id=WxULAQAAMAAJ Language Contact and Minority Languages on the Littorals of Europe Ureland P. Sture Lodge R. Anthony Pugh Stefan 2007 Logos Verlag 978-3-8325-1644-4 en गणराज्य वेनेतो भाषा और तुस्कन बोली से प्रभावित था। प्राचीन रागुसा (दालामात्सियाई का एक रूप, जो रोमन साम्राज्य के पतन के बाद डेलमेटियन तट पर बोली जाती थी), पुरानी स्लावी आम बोलचाल की भाषा के तत्वों के साथ, जिसे आमतौर पर इलिरिस्की (इलिरियाई) कहा जाता था, और इतालवी, आम भाषाओं में से थीं।https://books.google.com/books?id=9GxpAAAAMAAJ Dubrovnik: A History Harris Robin 2006 Saqi Books 978-0-86356-959-3 en चूंकि रागुसन मुख्य रूप से मौखिक रूप से प्रयोग किया जाता था, इसके प्रलेखन का अभाव है। १५वीं शताब्दी में इसका प्रयोग घटने लगा। तेरहवीं सदी के उत्तरार्ध में आम बोलचाल में क्रोएशियाई भाषा का प्रयोग बढ़ा, और पंद्रहवीं सदी के मध्य में साहित्यिक कृतियों में। चौदहवीं शताब्दी के अंत में, इस गणराज्य के निवासी मुख्य रूप से स्लावी भाषा के मूल वक्ता थे, जिसे वे उस समय स्लावी, इलिरियाई और क्रोएशियाई कहते थे। श्तोकावियाई नवाचारों के उद्भव को तेरहवीं शताब्दी से ही चार्टर में निश्चित रूप से देखा सकता है। दुब्रोन्विक उप-बोली चाकावियाई प्रभाव वाली एक पश्चिमी पुरानी-श्तोकावियाई बोली थी, और १६वीं शताब्दी से इस पर नव-श्तोकावियाई नवाचारों तथा पूर्वी हर्ज़ेगोविणी बोली का प्रभाव शुरू हुआ जो १९वीं शताब्दी तक पूरा हो गया था।Grčević Mario 2011 JEZIK MARINA DRŽIĆA PREMA JEZIKU BIBLIJE BARTOLA KAŠIĆA I DUBROVAČKOGA MISALA https://hrcak.srce.hr/en/clanak/112187 Filologija hr Croatian Academy of Sciences and Arts 56 23–49 0449-363XVulić Sanja 2016-04-22 Language Ferments in Dubrovnik Renaissance Literature https://hrcak.srce.hr/clanak/232464 Colloquia Maruliana hr Književni krug Split - Marulianum, centar za proučavanje Marka Marulića i njegova humanističkoga kruga 25. 25 229–255 1332-3431 १७वीं और १८वीं शताब्दी के दस्तावेज़ों से यह स्पष्ट होता है कि लोक भाषा १९वीं शताब्दी की कविताओं और दुब्रोन्विक की आधुनिक बोलचाल के लगभग समान थी, जिसमें लैटिन और सिरिलिक लिपि का प्रयोग करने वाले दस्तावेज़ों के बीच मामूली अंतर था।Lovrić Jović Ivana 2019-07-25 Fonološke značajke jezika dubrovačkih čestitarskih pjesama s početka 19. stoljeća https://hrcak.srce.hr/en/clanak/379770 Rasprave Instituta za hrvatski jezik hr Institute of Croatian Language and Linguistics 45 1 185–203 10.31724/rihjj.45.1.7 1331-6745 साहित्यिक और लोक भाषा दोनों में ही कई इतालवी प्रभाव शामिल थे।Lovrić-Jović Ivana 2006 Fonološka adaptacija talijanizama u dubrovačkim oporukama iz 17. i 18. stoljeća https://hrcak.srce.hr/en/clanak/14280 Rasprave Instituta za hrvatski jezik hr Institute of Croatian Language and Linguistics 32 1 173–192 1331-6745 रागुसा के लोग लैटिन लिपि का उपयोग करते थे, जबकि हस्तलेखन में कभी-कभी सिरिलिक लिपि (जिसे 'लिंगुआ सर्वियाना' कहा जाता था, जो लिपि का नाम दर्शाता था भाषा को नहीं; रागुसानों ने कभी अपनी भाषा को सर्बियाई नहीं कहाhttps://www.google.co.in/books/edition/Ime_Hrvat_u_etnogenezi_Ju%C5%BEnih_Slavena/tAj5ygEACAAJ?hl=hi Ime "Hrvat" u etnogenezi Južnih Slavena Grčević Mario 2019 Hrvatski studiji Sveučilišta u Zagrebu 978-953-7823-86-3 en) का भी प्रयोग किया जाता था।Pavlovic Slobodan 2010 Romanskoe vlijanie na staroserbskij sintaksis https://doiserbia.nb.rs/Article.aspx?ID=0350-185X1066357P Juznoslovenski filolog en 66 357–371 10.2298/JFI1066357P 0350-185X freehttps://www.matica.hr/vijenac/516-517/dubrovacka-knjizevnost-ni-u-kojem-smislu-nije-sastavni-dio-srpske-knjizevnosti-22634/ Dubrovačka književnost ni u kojem smislu nije sastavni dio srpske književnosti www.matica.hr hr 2026-09-24 अक्तूबर 2026 InternetArchiveBot मुद्रा रागुसा गणराज्य ने समय-समय पर और अलग-अलग प्रणालियों में कई तरह की मुद्राओं का प्रयोग किया, जिनमें आर्टिलुक, पेरपेरा, दुकात और लिबर्तिन शामिल हैं। रागुसन पेरपेरा रागुसन पेरपेरा (क्रोएशियाई: Dubrovačka perpera) या पेरपेरो, रागुसा गणराज्य में जारी और इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रकार का चांदी का सिक्का था।https://books.google.co.in/books?vid=ISBN9780801831577&newbks=0&redir_esc=y Money and Banking in Medieval and Renaissance Venice: Volume I: Coins and Moneys of Account Lane Frederic Chapin Mueller Reinhold C. 1985-06-01 Johns Hopkins University Press 978-0-8018-3157-7 en इसे १६८३ और १८०३ के बीच ढाला गया था। इसके सामने की तरफ गणराज्य के संरक्षक संत ब्लेज़ (क्रोएशियाई: Sveti Vlaho) की तस्वीर थी, जिसमें वे रागुसा शहर (आधुनिक डरोंविक) का मॉडल और अपने बाएं हाथ में बिशप का दंड पकड़े हुए थे और अपने दाहिने हाथ से आशीर्वाद दे रहे थे। संत के दोनों ओर अक्षर (S और B = Sanctus Blasius) और अंक थे जो ढलाई के वर्ष को दर्शाते थे। सामने की तरफ किनारे पर "PROT(ector)-RÆIP(ublicae)-RHAGVSINÆ" लिखा हुआ था। पीछे की तरफ ईसा मसीह और "SALVS TVTA" लिखा हुआ था। रागुसन पेरपेरा के सिक्के ३.९८ से ६.४२ ग्राम वजन और २६ से २९ मिलीमीटर व्यास के होते थे। इसकी छोटी इकाइयाँ रागुसन डेनार (एक पेरपेरा १२ डेनार के बराबर) और रागुसन सोल्दी (एक पेरपेरा के लिए ७२ सोल्दी) थीं। १८०१ से १८०३ के बीच दुब्रोन्विक में आधा-पेरपेरा ढाला गया, जिसका मूल्य ६ डेनार या ३६ सोल्दी था। इसका व्यास २० मिलीमीटर था। इतिहास अंगूठाकार|१९९७ के भूकंप से पहले दुब्रोन्विक १३५८ में, ज़ादार की संधि के कारण वेनिस को दालामात्सिया पर अपने सभी दावे छोड़ने पड़े। शहर ने हंगरी के राजा लुई प्रथम का प्रभुत्व स्वीकार कर लिया। २७ मई १३५८ को, विसेग्राद में लुई और आर्कबिशप इवान साराका के बीच अंतिम समझौता हुआ। शहर ने हंगरी की संप्रभुता को तो माना, लेकिन स्थानीय कुलीन वर्ग ने बुडा स्थित हंगरी के दरबार के बहुत कम दखल के साथ शासन करना जारी रखा। गणराज्य को हंगरी के लुई के प्रभुत्व से लाभ हुआ, क्योंकि उनका राज्य कोई नौसैनिक शक्ति नहीं था और उनके साथ हितों का टकराव भी बहुत कम था। अंतिम वेनेशियन कौन्ते (राजकुमार) जल्दबाजी में रवाना हो गया।https://books.google.com/books?id=9GxpAAAAMAAJ Dubrovnik: A History Harris Robin 2006 Saqi Books 978-0-86356-959-3 en हालाँकि विसेग्राद समझौते के तहत दालामात्सिया औपचारिक रूप से क्रोएशिया के बान (राजकुमारों) के अधिकार क्षेत्र में था, शहर ने शाही और बान दोनों ही सत्ता का सफलतापूर्वक विरोध किया। सन्दर्भ