411 REFERENCE · Wikipedia
लोगर प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
thumb|220px|अफ़्ग़ानिस्तान का लोगर प्रान्त (लाल रंग में)
लोगर (पश्तो: ur لوګر, अंग्रेजी: Logar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ३,८८० वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००८ में लगभग ३.३ से ५.५ लाख के बीच अनुमानित की गई थी (ठीक संख्या पर मतभेद है)।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी पुल-ए-आलम (ur پل علم) शहर है। इस प्रान्त के ६०% निवासी पश्तून और ४०% फ़ारसी-भाषी ताजिक लोग है।
नाम
'लोगर' नाम पश्तो के 'लोय' (ur لوى, अर्थ: महान) और 'ग़र' (ur غر, अर्थ: पहाड़) शब्दों को जोड़कर बना है। क्योंकि संस्कृत और पश्तो दोनों हिन्द-ईरानी भाषाएँ हैं इसलिए इनमें बहुत से मिलते-जुलते सजातीय शब्द हैं। पश्तो का 'ग़र' शब्द संस्कृत के 'गिरि' शब्द का सजातीय है और दोनों का अर्थ 'पहाड़' है।
इन्हें भी देखें
अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत
अफ़्ग़ानिस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:लोगर प्रान्त
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत