411 REFERENCE · Wikipedia
कच्चा माल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|रबर के वृक्ष से दूध इकट्ठा किया जा रहा है।
कच्चा माल (raw material) उन मूल द्रव्यों को कहते हैं जिनका उपयोग विविध शिल्पों में उत्पादन कार्य के लिए होता है। उदाहरणार्थ चीनी मिल के लिए गन्ना, वस्त्र उद्योग के लिए रुई, कागज बनाने के लिए बाँस, ईख की छोई तथा सन और लोहे के कारखानों के लिए कच्चा लोहा आदि कच्चा माल है।
औद्योगिक दृष्टि से यूरोप के विकसित पूँजीवादी देशों को कच्चे माल की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने संसार के अन्य महाद्वीपों में अपने अनेक उपनिवेश स्थापित किए और वहाँ के कच्चे माल से विविध वस्तुएँ तैयार करके उन्हें पुन: उन्हीं के देशों में खपाया तथा अकल्पित लाभ प्राप्त किया।
श्रेणी:पदार्थ
श्रेणी:खनिज
श्रेणी:आपूर्ति शृंखला प्रबंधन शब्दावली