Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अतलास पर्वत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|उत्तर अफ़्रीका में अतलास पर्वतों की स्थिति (लाल क्षेत्र) अतलास पर्वत या ऐटलस पर्वत (बर्बर: इदुरार न वतलास; अरबी: ur جبال الأطلس, जबाल अल-अतलास; अंग्रेजी: Atlas Mountains) पशिमोत्तरी अफ़्रीका में स्थित एक २,५०० किमी लम्बी पर्वत शृंखला है। यह मोरक्को, अल्जीरिया और तूनीसीया के देशों से निकलती है और इसका सबसे ऊँचा पहाड़ दक्षिण-पश्चिमी मोरक्को में स्थित ४,१६७ मीटर (१३,६७१ फ़ुट) लम्बा तूबक़ाल (Toubkal) पर्वत है। अतलास पर्वतों की श्रेणियाँ भूमध्य सागर और अंध महासागर के साथ लगे तटीय क्षेत्र को सहारा रेगिस्तान से बांटती हैं। इस पर्वतीय इलाके में रहने वाले लोग मुख्य रूप से बर्बर जाति के हैं।Maverick Guide to Morocco, Susan Searight, Pelican Publishing, 1999, ISBN 978-1-56554-348-5, ... Roughly speaking, the Rif Mountain area in the north is inhabited by Berbers. The Middle and High Atlas Mountains are also largely peopled by Berbers ... अतलास पर्वतों में बहुत सी ऐसी जानवरों और वृक्षों-पौधों की जातियाँ हैं जो अफ़्रीका के अन्य भागों से बिलकुल अलग हैं और यूरोप से मिलती जुलती हैं। पूर्वकाल में ऐसी भी कुछ जातियाँ थी जो अब विलुप्त हो चुकी हैं। इनमें बर्बरी मकाक (बन्दर), अतलास भालू (अफ़्रीका की इकलौती भालूओं की जाति जो अब विलुप्त हो चुकी है), बर्बरी तेंदुआ, बर्बरी हिरण, बर्बरी भेड़, बर्बरी सिंह, अफ़्रीकी औरोक्स (विलुप्त), उत्तरी गंजी आइबिस (चिड़िया), अतलास पहाड़ी वाइपर (सांप), यूरोपीय काला चीड़, अतलास सीडर (एक प्रकार का देवदार) व अल्जीरियाई बलूत शामिल हैं।On Safari in Africa: 101 Things to Know When You Go, Patrick Brakspear, On Safari in Africa, 2008, ISBN 978-0-9805048-0-4, ... Together with the Barbary Leopard and Atlas Bear (a sub-species of Brown Bear), also extinct, these three animals were once all found in the Atlas Mountains of North Africa, from Morocco to Libya ... कुछ सम्बंधित तस्वीरें इन्हें भी देखें उत्तर अफ़्रीका बर्बर सन्दर्भ 2 Atlas Mountains श्रेणी:उत्तर अफ़्रीका श्रेणी:अफ़्रीका के पर्वत श्रेणी:मोरक्को की पर्वतमालाएँ श्रेणी:अफ़्रीका की पर्वतमालाएँ श्रेणी:पर्वतमालाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियां