411 REFERENCE · Wikipedia
पुलाउ युजौंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पुलाउ युजौंग (मलयः जिसका शाब्दिक अर्थ है, 'प्रायद्वीप के मुहाने का द्वीप') या सिंगापुर द्वीप द्वीपीय देश, सिंगापुर की मुख्य भूमि है। सिंगापुर के क्षेत्रफल और जनसंख्या का अधिकांश भाग यहीं है। सिंगापुर द्वीप के लिए यह सबसे सरल संदर्भ था, क्योंकि जब कोई मलक्का जलसन्धि से दक्षिणी चीन सागर की ओर या इसके विपरीत यात्रा करता तो इस द्वीप से होकर गुजरना आवश्यक होता, जिससे इसका यह नाम पड़ा। जोहर के पुराने नाम के समान, युजौंग तानाह का अर्थ है "धरती का अंत", लेकिन यह द्वीप ओरांग लौत के नाम से अपेक्षाकृत अधिक जाना जाता है, क्योंकि पुलाउ युजौंग का अर्थ है "अंतिम द्वीप"। आरंभिक चीनी संदर्भों में पु लुओ चुंग, मलय संदर्भ पुलाउ जुओंग से मेल खाता है। १८ वीं शताब्दी में इस द्वीप को पुलाउ पंजांग (लम्ब द्वीप) के नाम से जाना जाता था।
सन्दर्भ
वि़क्टर आर सैवेज, ब्रैण्डा एस ए यिओ (२००४), क्षेत्राध्यन (टोपोनिमिक्स), सिंगापुर की गलियों के नामों का अध्ययन ईस्टर्न युनिवर्सिटी प्रैस, आई एस बी एन ९८१-२१०-३६४-३
श्रेणी:सिंगापुर