Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंगिरस तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|सप्तर्षि तारामंडल में अंगिरस तारे का स्थान अंगिरस, जिसका बायर नामांकन "ऍप्सिलन अर्से मॅजोरिस" (ε UMa या ε Ursae Majoris) है, सप्तर्षि तारामंडल का सबसे रोशन तारा और पृथ्वी से दिखने वाले सभी तारों में से ३३वाँ सब से रोशन तारा है। यह हमसे ८१ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १.७६ है। अन्य भाषाओं में अंगिरस को अंग्रेज़ी में "ऐलियोथ" (Alioth) भी कहा जाता है। यह अरबी भाषा के "अल-अल्यत" (ur الإلية) से लिया गया है जिसका अर्थ "भेड़ की मोटी दुम" है। वर्णन अंगिरस एक A0pCr श्रेणी का उपदानव तारा है। इस श्रेणीकरण में 'p' का अर्थ "अजीब" ('peculiar', पेक्युलियर) है क्योंकि इस तारे से उभरने वाले प्रकाश का वर्णक्रम (स्पेक्ट्रम) बहुत विचित्र है। खगोलशास्त्रियों का मानना है कि एक तो इस तारे का चुम्बकीय क्षेत्र बहुत शक्तिशाली है जिस से इसके हाइड्रोजन इंधन में मिश्रित तत्त्व अलग हुए रहते हैं और दूसरा इसका घूर्णन अक्ष (ऐक्सिस) और चुम्बकीय अक्ष एक-दुसरे से अलग हैं जिस से इसके चुम्बकीय प्रभाव से अलग हुए तत्त्व भी उछलते रहते हैं। हर रासायनिक तत्व का वर्णक्रम अलग होता है और इस तारे में तत्वों कि उथल-पुथल का नतीजा यह है कि इसके प्रकाश का वर्णक्रम अजीब है और हर ५.१ दिनों के अंतराल में बदलता रहता है।The constellations Lloyd Motz, Carol Nathanson Doubleday, 1988 http://books.google.com/books?id=5nXvAAAAMAAJ ... Variations in Alioth's luminosity are attributed to changes in its magnetic field ... कुछ अन्य अध्ययन से यह संकेत मिले हैं कि संभव है कि अंगिरस के इर्द-गिर्द एक बृहस्पति ग्रह का १४.७ गुना द्रव्यमान (मास) रखने वाला कोई गैस दानव इस तारे से ०.०५५ खगोलीय इकाईयों की दूरी पर इसकी परिक्रमा कर रहा है। अंगिरस की निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की १०८ गुना है। इसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का लगभग ३ गुना और व्यास हमारे सूरज के व्यास का ३.७ गुना है। इसका सतही तापमान ९,४०० कैल्विन अनुमानित किया गया है। इन्हें भी देखें उपदानव तारा सप्तर्षि तारामंडल सन्दर्भ 2 श्रेणी:तारे श्रेणी:उपदानव तारे श्रेणी:सप्तर्षि तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना