Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तर प्रदेश का भूगोल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जो देश के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है। यह काफी बड़े भाग में फैला हुआ है और इसमें समतल जमीन से लेकर उत्तर में ऊँचे पहाड़ भी मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश का मौसम भी अलग अलग रहता है और इसका कारण यह है कि इसकी दूरी सागर से काफी दूर है इस कारण वहाँ का बहुत कम प्रभाव ही यहाँ पड़ता है। यहाँ गर्मी में मौसम 49 °C तक बढ़ जाता है और ठंड में -1 °C तक गिर जाता है। उत्तर प्रदेश में कई नदियों का संगम भी माना जाता है। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद में तीनों नदियों का संगम है जैसे की गंगा जमुना सरस्वती जैसे कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है जो उत्तर प्रदेश के सीएम श्री आदित्यनाथ योगी जी।यहां सब कुछ संतुलित है । Up B Bada new उत्तर प्रदेश उत्तर-पूर्व में उत्तराखण्ड, पश्चिम में हरियाणा और दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में छत्तीसगढ़ और झारखण्ड और पूर्व में बिहार से घिरा हुआ है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और आबादी के मामले में इसका पहला स्थान है। उत्तर प्रदेश 23°52' उत्तरी अक्षांश से 31°28' उत्तरी अक्षांश तथा 77°51' पूर्वी देशांतर से 84°38' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 2, 40, 928 वर्ग किलोमीटर है जो देश के कुल क्षेत्रफल का 7.33 प्रतिशत है। राज्य का पूर्व से पश्चिम तक का विस्तार 650 किमी. तथा उत्तर से दक्षिण तक का विस्तार 240 किमी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:उत्तर प्रदेश का भूगोल