411 REFERENCE · Wikipedia
ज़रीना स्क्रूवाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़रीना स्क्रूवाला Zarina Screwvala.jpg ज़रीना मेहता वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका 1961 भारतीय मुंबई, महाराष्ट्र, भारत प्रबंध न्यासी, स्वदेश फाउंडेशन सह संस्थापक एवं मुख्य रचनात्मक अधिकारी यू टीवी समूह, मुख्य परिचालन अधिकारी हँगामा टीवी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू टीवी बिंदास रोनी स्क्रूवाला
ज़रीना स्क्रूवाला (पूर्व नाम: ज़रीना मेहता, जन्म: 1961) एक भारतीय महिला उद्यमी और परोपकारी है। वर्तमान में वे फिल्म निर्माण से जुड़ी हैं और स्वदेश फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी है।
प्रारंभिक जीवन
ज़रीना का जन्म 1961 में वॉशिंगटन डी॰ सी॰, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ, किन्तु वे आठ वर्ष की उम्र में अपने परिवार के साथ भारत आ गईं। वे मुंबई के जे बी पेटिट स्कूल फॉर गर्ल्स से विद्यालीय शिक्षा ग्रहण करने के बाद सेंट जेवीयर्स कॉलेज मुंबई से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। तत्पश्चात वे सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूट से विपणन और विज्ञापन में स्नात्त्कोत्तर की शिक्षा प्राप्त की।http://www.indiantelevision.com/special/y2k6/ms_media/zarina.htm Indiantelevision.com's Special Report > Ms Media: Zarina Mehta - 25 Women Who Matter Indiantelevision.com 2006-05-27 10 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20120116120551/http://www.indiantelevision.com/special/y2k6/ms_media/zarina.htm 16 जनवरी 2012 live
व्यक्तिगत जीवन
स्क्रूवाला अपने पति रोनी स्क्रूवाला के साथ, मुंबई ब्रीच कैंडी में रहती है। लैब्राडोर स्प्राइट, पढ़ना और चाय की चुस्कियाँ उसके जुनून हैं। उन्होने नई एक्रोपोलिस में दर्शन का अध्ययन किया है और एशिया सोसाइटी के बोर्ड से जुड़ी हुई हैं।arzan sam wadia http://parsikhabar.net/individuals/zarina-mehta-an-interview/775/ Zarina Mehta: An Interview Parsikhabar.net 2007-12-04 10 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20130702145350/http://parsikhabar.net/individuals/zarina-mehta-an-interview/775/ 2 जुलाई 2013 dead
करियर
स्क्रूवाला ने अपना करियर प्रोडक्सन मैनेजर के रूप में थियेटर से शुरू किया, जिसके संचालक थे प्रतिष्ठित थिएटर कलाकार पर्ल पदमसी। पर्ल के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उनकी मुलाक़ात रोनी स्क्रूवाला और देवेन खोटे से हुई जो बाद में उनके व्यवसायी सहयोगी बनें। वे वर्तमान में स्वदेश फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी है।http://www.swadesfoundation.org/ Society to Heal Aid Restore Educate Swades Foundation 10 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131211094811/http://www.swadesfoundation.org/ 11 दिसंबर 2013 dead यह फाउंडेशन, भारत में ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में समर्पित है। इससे पूर्व वे यू टीवी सॉफ्टवेयर कम्यूनिकेशंस में मुख्य रचनात्मक अधिकारी की भूमिका निभा चुकी हैं, जहाँ उन्होने यूटीवी बिंदास, यूटीवी स्टार, यूटीवी एक्शन और हंगामा टीवी चैनलों के विस्तार और प्रबंध में सफलता पायी।http://hindu.com/2000/10/15/stories/0415401s.htm Media moghul with a million dreams द हिन्दू 2000-10-15 10 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131016084207/http://hindu.com/2000/10/15/stories/0415401s.htm 16 अक्तूबर 2013 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
स्वदेश फाउंडेशन की वेबसाइट
आई बी एन लाइव
श्रेणी:जन संचार माध्यम
श्रेणी:मीडिया फ्रेंचाइजी
श्रेणी:भारतीय दूरदर्शन निर्माता
श्रेणी:1961 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय फिल्म निर्माता
श्रेणी:निर्माता
श्रेणी:जीवित लोग