411 REFERENCE · Wikipedia
राधाकिशन दमानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राधाकिशन दमानी (जन्म : 1954) एक भारतीय निवेशक तथा डी मार्ट के संस्थापक हैं। फ़रवरी २०२० में मुकेश अम्बानी के बाद 1.35 लाख करोड़ रूपए के साथ वे भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। अप्रैल २०२१ में १००० करोड़ का सबसे महंगा बंगला खरीदकर भी वे सुर्खियों में हैं।
उनका जन्म 1954 में बीकानेर में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उनके पिताजी शिवकिशनजी दमानी भी स्टॉक मार्किट में काम करते थे। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय में पढाई शुरू की थी लेकिन उन्होंने बैचलर ऑफ़ कॉमर्स की पढाई पूरी नहीं की क्योंकि उनको खुद का व्यापार करना था।
भारतीय शेयर बाजार में सबसे बड़े इंडिविजुअल यानी व्यक्तिगत निवेशक राधाकिशन दमानी हैं. उन्हें राकेश झुनझुनवाला भी अपना 'गुरु' यानी गाइड मानते हैं |
2021 में राधाकिशन दमानी ने दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल्स में 1,001 करोड़ रुपये का घर खरीदा है, जिसे देश का सबसे महंगे घरों में से एक बताया जा रहा है. उन्होंने ये अपने छोटे भाई गोपीकिशन दमानी के साथ मिलकर यह प्रॉपर्टी खरीदी है |
== करियर ==
1999 में, उन्होंने नेरुल में एक सहकारी विभाग के स्टोर, अपना बाज़ार की एक फ्रैंचाइज़ी का संचालन किया, लेकिन अपने व्यावसायिक मॉडल के अनुसार "असंबद्ध" था। उन्होंने अपनी हाइपरमार्केट श्रृंखला शुरू करने के लिए 2000 में स्टॉक मार्केट छोड़ दिया, डी मार्ट , 2002 में पवई में पहला स्टोर स्थापित किया। 2010 में चेन के 25 स्टोर थे, पोस्ट-कंपनी जो तेजी से बढ़ी और 2017 में सार्वजनिक हो गई।
2017 में राधाकृष्ण दमानी भारत में दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे, उस समय उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा दिया था |
== परिवार ==
उनकी बीवी का नाम श्रीकांतादेवी देवी राधाकिशन दमानी है | उनकी तीन बेटियां है, और तीन में से एक बेटी मंजरी चांडक, एवेन्यू सुपरमार्ट्स की डायरेक्टर है | उनकी बेटी ज्योति काबरा भी एक व्यापारी है
== सन्दर्भ ==