Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एकियोक, अलास्का

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|250px|अलास्का में एकियोक की भौगोलिक स्थिति एकियोक (अंग्रेज़ी: Akhiok) संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य के कोडिऐक द्वीप बरो में एक दूसरे-दर्जे का नगर है। एकियोक कोडिऐक का सबसे दक्षिणी गाँव है। 2010 की अमेरिका की जनगणना में यहाँ कुल 71 लोग थे। एकियोक में कोई डाकघर नहीं है और यह एक ग्रामीण स्थान है जो एकियोक के डाक कोड 99615 के अन्तर्गत आता है। इस गाँव के निकट की एक खाड़ी के कारण इसे कभीकभार एलिटाक भी कहा जाता है। एकियोक का क्षेत्रफल 26.4 वर्ग किमी है जिसमें से 20.1 वर्ग किमी भूक्षेत्र और 6.3 वर्ग किमी जलक्षेत्र है। इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 9 मीटर (30 फ़ुट) है। यहाँ की वर्तमान (जुलाई 2015 में) महापौर लिण्डा अमोडो हैं। जनसांख्यिकी 2000 की जनगणना में यहाँ कुल 80 लोग, 25 कुनबे, 17 परिवार थे। जनसंख्या घनत्व 3.9/किमी2 था। 1.7/किमी2 घनत्व के साथ कुल 34 निवास-योग्य इकाईयाँ थी। प्रजातीय बनावट इस प्रकार थी: मूल अमेरिकी (86.25%), एशियाई (3.75%), दो या दो से अधिक प्रजातियों के (7.50%), श्वेत (2.50%), 1.25% हिस्पैनिक या लैटिनो। बाहरी कड़ियाँ एकियोक/कोडिऐक द्वीप श्रेणी:अलास्का के नगर