411 REFERENCE · Wikipedia
काशी विद्वत परिषद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काशी विद्वत परिषद भारत के शीर्ष वेद-शास्त्र मर्मज्ञों, ज्योतिषियों और धर्माचार्यों का संगठन है। जब भी देश में धर्म, त्योहारों की तिथियों या शंकराचार्य परंपरा को लेकर कोई संशय उत्पन्न होता है, तो अंतिम निर्णय (धर्मादेश) यहीं से आता है।श्रीकाशी विद्वत परिषद ने दिया निर्णय, दीपावली 20 अक्टूबर काे ही मनेगी, वजह भी स्पष्ट कर दीhttps://ndtv.in/india/kashi-vidwat-parishad-said-every-hindu-can-narrate-bhagwat-katha-what-says-shankaracharya-avimukteshwaranand-8775067 काशी विद्वत परिषद ने बताया, किस जाति के लोग कह सकते हैं भागवत कथा 1 मार्च 2026 28 जून 2025 https://web.archive.org/web/20250628164433/https://ndtv.in/india/kashi-vidwat-parishad-said-every-hindu-can-narrate-bhagwat-katha-what-says-shankaracharya-avimukteshwaranand-8775067 dead काशी विद्वत परिषद लाया हिंदू नियम ; विवाह, तेरहवीं व दहेज पर बनाए नए नियम काशी विद्वत परिषद ने ही १४ जनवरी, १९५७ में मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर कृपालु महाराज को केवल ३४ वर्ष की आयु में जगद्गुरु की उपाधि से विभूषित किया गया था।
वर्तमान नेतृत्व
इस परिषद का नेतृत्व निम्नलिखित विद्वान कर रहे हैं-
अध्यक्ष : पद्मभूषण प्रो० वशिष्ठ त्रिपाठी (न्याय शास्त्र के मूर्धन्य विद्वान)।
महामंत्री : प्रो० रामनारायण द्विवेदी (जो प्रायः देश के सामने परिषद का पक्ष रखते हैं)।
वरिष्ठ सदस्य : इसमें प्रो० रामकिशोर त्रिपाठी जी और प्रो० विनय कुमार पांडेय जी जैसे देश के प्रतिष्ठित विद्वान शामिल हैं।
काशी विद्वत परिषद की शक्ति और भूमिका
शंकराचार्य चयन में भूमिका : आदि गुरु शंकराचार्य की पीठों पर आसीन होने वाले संतों की योग्यता (दंड सन्यास, वेद ज्ञान) को प्रमाणित करने का अधिकार इसी परिषद के पास है। ज्योतिर्मठ के ऐतिहासिक पुनर्स्थापना में भी इसकी केंद्रीय भूमिका रही है।
पंचांग और पर्व निर्णय : दीपावली, होली या महाकुंभ जैसे पर्वों की सही तिथियों का निर्धारण कर भ्रम दूर करना।
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा : अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त और शास्त्र सम्मत विधि का निर्धारण भी इसी परिषद के विद्वानों के मार्गदर्शन में हुआ।
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दू धर्म