411 REFERENCE · Wikipedia
सत्यमेव जयते (टीवी शृंखला)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|आमिर खान,सत्यमेव जयते
सत्यमेव जयते नामक कार्यक्रम (अंग्रेज़ी अकेले सत्य की तस) नेशनल दूरदर्शन के साथ साथ स्टार नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर प्रसारित किया गया एक भारतीय दूरदर्शन कार्यक्रम है। कार्यक्रम का पहला प्रसारण ६ मई २०१२ को फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता और निर्माता आमिर खान के द्वारा प्रसारित किया गया था।Satyamev Jayate Season 2 to be commence from March 2 http://news.biharprabha.com/2014/01/satyamev-jayate-season-2-to-be-commence-from-march-2/ IANS Biharprabha News 26 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140130142924/http://news.biharprabha.com/2014/01/satyamev-jayate-season-2-to-be-commence-from-march-2/ 30 जनवरी 2014 dead
संकल्पना
इस् कार्यक्रम ने भारत में प्रचलित सामाजिक कुरुतियों एवम समस्याओं जैसे महिलाओ के साथ दुराचार, बाल यौन शोषण, दहेज, चिकित्सा अनाचार, ऑनर किलिंग, शराब, अस्पृश्यता, विकलांग, घरेलू हिंसा आदि मे प्रकाश डाला गया है। इस कार्यक्रम की प्राथमिक भाषा हिन्दी है और दूसरी भाषाओ जैसे बंगाली, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलगू मे भी प्रसारित किया गया है और कार्यक्रम का उपशीर्षक अंग्रेज़ी भाषा मे किया गया है।
विकास
स्टार इंडिया के ' सी ई ओ' उदय शंकर जी ने दूरदर्शन मे उद्यम के लिए आमिर खान के नाम का सुझाव दिया। आमिर खान ने इस कार्यक्रम को सोच विचार करने के पश्चात सहमति व्यक्त
की और दो साल के लिए कार्यक्रम पर काम किया। यह कार्यक्रम राजस्थान, कश्मीर, केरल, पंजाब और पूर्वोत्तर के विभिन्न स्थानो पर कई हफ़्तो तक बड़े स्तर पर फ़िल्माया गया।
इस कार्यक्रम के कुछ अंश मुंबई के 'यशराज नामक स्टूडियो' और 'वृन्दावन स्टुडियो' मे फिल्माये गये। आमिर खान कार्यक्रम के शीर्षक ' सत्यमेव जयते' रखने पर अटल थे क्योकि उनको लगा कि
यह विषय भारतवासियों के मन की गहराईयों में उतर जाएगा।
गंभीर प्रतिक्रिया
सत्यमेव जयते को बेहद सकारात्मक समीक्षा मिली। कई संचार माध्यम संगठनो ने आमिर खान की प्रशंसा की। 'आई बी एन लाइव' की समाचार उद्धोषक रितु सिंह ने अपनी समीक्षा
मे आमिर खान को सराहा और कहा कि " आमिर खान और उनकी टीम ने बहुत अच्छा काम किया है और इसके लिए उनको सरहाया जाए"। "सत्यमेव जयते केवल एक कार्यक्रम नही
बल्कि लोगो के विचारो को बदलने के लिए एक आंदोलन है"। कई संचार माध्यम संगठनो ने इस कार्यक्रम की आलोचना भी की और कहा कि " आमिर खान को कार्यक्रम मे जागरूकता लानी चाहिए"।Singh Ritu Satyamev Jayate: Aamir Khan's TV show is a movement http://ibnlive.in.com/news/satyamev-jayate-aamirs-tv-show-is-a-movement/255255-44-124.html 28 मई 2012 IBN Live 6 मई 2012 https://web.archive.org/web/20120518051308/http://ibnlive.in.com/news/satyamev-jayate-aamirs-tv-show-is-a-movement/255255-44-124.html 18 मई 2012 live
दर्शको की प्रतिक्रिया
विभिन्न व्यक्तित्व के लोगो ने इस कार्यक्रम को सकारात्म्क प्रतिपुंष्टि दी। जानी मानी चलचित्र उत्पादक एकता कपूर् ने इस कार्यक्रम को " दशक का सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम" कहा है।
शबाना आज़मी, एक जानी मानी चलचित्र अभिनेत्री ने कहा कि " आमिर खान का कार्यक्रम देश मे क्रांति ला सकता है। सलमान खान, प्रीती ज़िंटा, बोमन इरानी, मन्दिरा बेदी आदि
जैसे विभिन्न अभिनेताओ ने इस कार्यक्रम की सराहना की।
अभिनेताओं के साथ साथ भारत देश के लोगो ने सत्यमेव जयते को बेहद पसंद किया। दूरदर्शन दर्शकों ने इस कार्यक्रम को जोशीला, समझदार और साहसी कहा है जो लोगो को
भावनात्मक रूप से जोड़ता है। जब लोगो को पूछा गया कि ' क्या आपको आमिर खान का सत्यमेव जयते पसंद है?" इस सवाल का जवाब देते हुए ८८ प्रतीशत लोगो को कार्यक्रम पसंद आया
७ प्रतीशत लोगो को लगा कि आमिर खान का कार्यक्रम अपनी छाप नही छोड़ पाया और ५ प्रतीशत लोग किसी भी पक्ष मे निर्णय नही कर पाए।
प्रायोजक
यह कार्यक्रम 'एयरटल' और 'एक्वा गार्ड' द्वारा प्रस्तुत एंव प्रायोजित किया गया था, अन्य सहायक प्रायोजक 'को का कोला', 'जॉनसन एंड जॉनसन', 'स्कोडा ऑटो', बर्जर पेंट्स','एक्सिस बैंक' और डिक्सी स्कॉट शामिल थे।
समापन
सत्यमेव जयते एक एसा भारतीय कार्यक्रम है जिसने मनुष्यों की सोच को परिवर्तित और प्रभावित किया तथा दर्शाए गए मुद्दो को समझने की क्षमता प्रदान की।
सन्दर्भ
श्रेणी:स्टार प्लस के धारावाहिक