Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनौचित्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अनौचित्य (inappropriateness या impropriety) व्यवहार के ऐसे मानक होते हैं जिन्हें समाज में बुरा समझा जाता है।Encyclopedia of Special Education, Elaine Fletcher-Janzen - 2007, p 143 यह न्याय द्वारा वर्जित व्यवहार से भिन्न है क्योंकि बहुत से व्यवहार ग़ैर-कानूनी न होते हुए भी हानिकारक या बुरे माने जाते हैं।Handbook of Social Psychology - Page 564, Amanda Ward - 2013 विवरण स्पष्ट रूप से हानि पहुँचाने वाले कार्य, जैसे कि चोरी और अपहरण, न्याय व्यवस्था में वर्जित होते हैं और उनके करने पर औपचारिक रूप से दण्ड दिया जाता है। लेकिन ऐसे बहुते से व्यवहार हैं जिनपर न्यायिक नियम नहीं बनाये जाते और व्यक्तियों को उन्हें करने अथवा न करने की न्यायिक स्वतंत्रता तो है लेकिन इन्हें करने पर समाज के अन्य सदस्यों द्वारा लगभग निश्चित रूप से आपत्ति उठाई जाती है या घृणात्मक दृष्टि से देखा जाता है।Policing Citizens: Authority and Rights - Page 31, P. A. J. Waddington - 1999 उदाहरण के लिये सम्भव है कि: किसी स्थान पर थूकना वर्जित न हो लेकिन उसे बुरा समझा जाये"How to Fix (just About) Everything," Bill Marken, Simon and Schuster, 2002, ISBN 9780743234689 वृद्धों की उपस्थिति में अपशब्द प्रयोग करना ग़ैर-न्यायिक न हो लेकिन अनौचित्य समझा जाये किसी क्षेत्र में पौधों से फूल तोड़ना किसी न्यायिक नियम का उल्लंघन न हो लेकिन प्राकृतिक सौन्दर्य बिगाड़ने के लिये आपत्तिजनक समझा जाये इन्हें भी देखें अंतःकरण नैतिकता सन्दर्भ श्रेणी:नीतिशास्त्र