411 REFERENCE · Wikipedia
रासैय्या
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रासैय्या आर. कन्नन आर. सेल्वराज टी. शिवा प्रभु देवारोजा सेल्वमनी आर. राजरत्नम अशोक मेहता इलैयाराजा अम्मा क्रिएशन्स 1995 08 24 y 130 मिनट भारत तमिल
रासैय्या (ராசய்யா) सन् 1995 की तमिल भाषा की भारतीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। फ़िल्म के लेखक आर सेल्वराज हैं। यह उनके छोटे भाई आर कन्नन के निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म है। अम्मा क्रिएशन्स के बैनर तले फ़िल्म का निर्माण टी शिवा ने किया है। इस फ़िल्म में प्रभु देवा और रोजा सेल्वमनी मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म की कहानी रासैय्या (प्रभु देवा) के जीवन के प्रेम और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फ़िल्म को संगीत इलैयाराजा ने दिया है।Raasaiyya (1995) https://www.raaga.com/tamil/movie/raasaiyya-songs-T0000411 Raaga.com 18 जुलाई 2024 https://archive.today/20230227131055/https://www.raaga.com/tamil/movie/raasaiyya-songs-T0000411 27 फरवरी 2023 यह फ़िल्म 24 अगस्त 1995 को रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफ़िस पर असफल रही।Rasaiya (1995) http://www.cinesouth.com/cgi-bin/filmography/newfilmdb.cgi?name=rasaiya Cinesouth 18 जुलाई 2024 https://archive.today/20130914140256/http://www.cinesouth.com/cgi-bin/filmography/newfilmdb.cgi?name=rasaiya 14 सितंबर 2013
पटकथा
रासैय्या, एक दयालु और ईमानदार व्यक्ति, अपने दादा रत्नावेल के साथ दक्षिण भारत के एक छोटे से शहर में रहता है। रत्नावेल बहुत ही सहज है और रासैय्या को उसकी जिंदगी उसके खुद के हिसाब से जीने की अनुमति देता है। एक दिन रत्नावेल के घर अनिता कुछ दिनों रहने के लिए आती है। रासैय्या और अनिता एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और शादी करना चाहते हैं। रासैय्या ये बात रत्नावेल को बता सके इससे पहले अनिता की शादी अमेरिका में बसे एक एनआरआई दूल्हे से तय कर दी जाती है। रत्नावेल अनिता के लिए दहेज इकट्ठा करता है, जिसमें एक बेशकीमती हीरे का हार भी शामिल है। अपनी प्रेमिका से अलग होने के डर से परेशान होकर रासैय्या रत्नावेल को अपने और अनिता के बारे में बताने का फैसला करता है। ऐसा करने से पहले उसे पता चलता है कि उसकी मां पांडिअम्मा अभी भी जीवित है। रासैय्या यह जानने के लिए कि उसे बचपन में क्यों छोड़ दिया गया था, अपनी मां से मिलने जाता है।
कलाकार
प्रभु देवा – रासैय्या
रोजा सेल्वमनी – अनीता
विजयकुमार – रत्नावेल
राधिका सरथकुमार – माधवी
एम एन नंबियार – स्वामी
वाडिवेलु – किली
निर्माण
रसैय्या आर कन्नन की पहली निर्देशित फ़िल्म है। कन्नन इस फ़िल्म की कहानी लिखने वाले पटकथा लेखक आर सेल्वराज के छोटे भाई हैं। फ़िल्म का शीर्षक इलैयाराजा के असली नाम पर रखा गया था।தமிழக மண் தராததை இலங்கை மண் தந்தது https://ibb.co/NNhHykg Thinakkural 18 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20240322140825/https://ibb.co/NNhHykg 22 मार्च 2024 44 Ta
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में