411 REFERENCE · Wikipedia
अजीत अंजुम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Journalist Ajit Anjum.jpg स्टूडियो में अजीत अंजुम 1969 4 7 y बेगूसराय, बिहार, भारत बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर न्यूज एंकर, लेखक एवं संपादक गीताश्री, साहित्यकार और रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार 1988–अब तक रामनाथ गोयनका पुरस्कार, 2010
अजीत अंजुम एक भारतीय पत्रकार एवं लेखक हैं। वे न्यूज़ 24 और इंडिया टीवी समाचार चैनलों के प्रबंध संपादक का दायित्व संभाल चुके हैं।https://www.bhadas4media.com/ajit-anjum-news24-india-tv/ bhadas4media.com न्यूज24 से अजीत अंजुम का इस्तीफा, इंडिया टीवी ज्वाइन करेंगे 16 फरवरी 2016 https://web.archive.org/web/20190217084928/https://www.bhadas4media.com/ajit-anjum-news24-india-tv/ 17 फ़रवरी 2019 dead पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को लेकर उन्हें रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।https://dreamdth.com/threads/tv9-bharatvarsh-to-launch-in-march.115223/ TV9 Bharatvarsh To Launch in March 16 फरवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190216212144/https://dreamdth.com/threads/tv9-bharatvarsh-to-launch-in-march.115223/ 16 फ़रवरी 2019 dead
जीवन परिचय
अजीत का जन्म 7 अप्रैल 1969 को बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ था। प्रारम्भिक शिक्षा बेगूसराय और दरभंगा में हासिल करने के पश्चात इन्होंने बिहार विश्वविद्यालय से संबद्ध लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर से ग्रेजुएशन किया। अजीत अंजुम के पिता रामसागर प्रसाद सिंह बिहार न्यायिक सेवा से संबद्ध थे और पटना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए।http://bolozindagi.com/%E0%A4%95%E0%A4%88-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE/ bolozindagi.com कई बार जिंदगी को बिना प्लान किये छोड़ देना चाहिए 16 फरवरी 2016 https://web.archive.org/web/20190217111922/http://bolozindagi.com/%E0%A4%95%E0%A4%88-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE/ 17 फ़रवरी 2019 dead
अजीत ने पत्रकारिता की शुरुआत मुजफ्फरपुर में अध्ययन के दौरान ही कर दी थी। पाटलिपुत्र टाइम्स के लिए मुफस्सिल संवाददाता के रुप में लेख लिखते हुए इन्होंने अपना नाम 'अजीत कुमार' से बदलकर अजीत अंजुम कर लिया।
पटना में फ्रीलांसिग करते हुए अजीत ने मुंबई और दिल्ली से प्रकाशित होने वाले धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, दिनमान और रविवार में लिखा। अजीत सन् 1989 में दिल्ली आ गए और लंबे संघर्ष के पश्चात 'अमर उजाला' में डेस्क पर इनको नियुक्ति मिल गई। बाद में 'चौथी दुनिया' में काम करते हुए अजीत के लेख जनसत्ता में भी छपने लगे।http://mediakhabar.com/ajit-anjum-guru-purnima/ mediakhabar.com दिल्ली में रिपोर्टिंग का जिम्मा मिला और लगा कि जिंदगी का एक सपना साकार हो गया 16 फरवरी 2016 https://web.archive.org/web/20190708092510/http://mediakhabar.com/ajit-anjum-guru-purnima/ 8 जुलाई 2019 dead
1994 में अजीत अंजुम प्रिंट मीडिया को अलविदा कहकर अनुराधा प्रसाद की कंपनी 'बीएजी फिल्म्स' से जुड़ गए जहां उन्हें राजीव शुक्ला के चर्चित टॉक शो 'रूबरू' के निर्देशन की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने अपने करियर का सबसे लंबा वक्त 'बीएजी फिल्म्स' में ही बिताया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों शो प्रोड्यूस किए। एक साल के लिए अजीत अंजुम बतौर सीनियर प्रोड्यूसर 'आजतक' में रहे लेकिन फिर 'बीएजी फिल्म्स' वापस लौट आए।
साल 2007 में अजीत अंजुम के निर्देशन में ही 'न्यूज़ 24' समाचार चैनल शुरू हुआ।http://bolozindagi.com/%E0%A4%95%E0%A4%88-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE/ bolozindagi.com कई बार जिंदगी को बिना प्लान किये छोड़ देना चाहिए 16 फरवरी 2016 https://web.archive.org/web/20190217111922/http://bolozindagi.com/%E0%A4%95%E0%A4%88-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE/ 17 फ़रवरी 2019 dead अजीत लंबे समय तक न्यूज 24 के प्रबंध संपादक रहे जिसके बाद उन्होंने 'इंडिया टीवी' को अपनी सेवाएं दी।http://mediakhabar.com/ajit-anjum-guru-purnima/ mediakhabar.com अजीत अंजुम की मेहनत रंग लायी,इंडिया टीवी ने आजतक को धूल चटायी 16 फरवरी 2016 https://web.archive.org/web/20190708092510/http://mediakhabar.com/ajit-anjum-guru-purnima/ 8 जुलाई 2019 dead
महत्वपूर्ण उपलब्धियां
'बीएजी फिल्म्स' के लिए काम करते हुए अजीत अंजुम ने स्टार न्यूज के लिए 'सनसनी ', 'रेड अलर्ट ' और 'पोल खोल ' जैसे शो प्रोड्यूस किए । वर्ष 2010 में बिहार में आई भयावह बाढ़ पर रिपोर्टिंग के लिए अजीत अंजुम को पत्रकारिता के सबसे प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अजीत अंजुम ने बिहार में बाढ़ को लेकर न्यूज़ 24 पर 'राहत लेकर चलो बिहार' के नाम से एक मुहिम चलाई। किसी भी मीडिया संस्थान द्वारा चलाई गई यह पहली इस तरह की मुहिम थी। इस अभियान का ही ये नतीजा था कि बाढ़ राहत के दौरान सैकड़ों ट्रक राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई गई।https://www.youtube.com/watch?v=P0fwhshFTI4 youtube.com Ajit Anjum reporting with social responsibility during Bihar
16 फरवरी 2016 अजीत अंजुम की उपलब्धियों को देखते हुए 'फेम इंडिया' मैगजीन ने साल 2016 के अपने सर्वे में उन्हें बिहार के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह दी।http://www.fameindia.co/fame-india-magazine-asia-post-survey-managing-editor-at-india-tv-mr-ajit-anjum-28th-in-list-of-top-50-most-influential-person-from-bihar/ fameindia.co Hall ofFame 16 फरवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190217142250/http://www.fameindia.co/fame-india-magazine-asia-post-survey-managing-editor-at-india-tv-mr-ajit-anjum-28th-in-list-of-top-50-most-influential-person-from-bihar/ 17 फ़रवरी 2019 dead
पुरस्कार एवं सम्मान
रामनाथ गोयनका पुरस्कार, 2010http://investing.businessweek.com/research/stocks/people/person.asp?personId=24066425&ticker=22860007&previousCapId=22860007&previousTitle=B.A.G%20Films%20%26%20Media%20Ltd. B.A.G. Films & Media Ltd – Ajit Anjum B.A. investing.businessweek.com 15 जून 2012
दुष्यंत स्मृति सम्मान, 2017http://mediamorcha.com/entries/%E0%A4%96%E0%A4%AC%E0%A4%B0/%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%85%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%A4-%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%A6%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%82%E0%A4%A4-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A4%BF-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8- पत्रकार अजीत अंजुम को मिला दुष्यंत स्मृति सम्मान 16 फरवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190216213636/http://mediamorcha.com/entries/%E0%A4%96%E0%A4%AC%E0%A4%B0/%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%85%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%A4-%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%A6%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%82%E0%A4%A4-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A4%BF-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8- 16 फ़रवरी 2019 dead
बाहरी कड़ियाँ
अजीत अंजुम वो संघर्षमय दिन
अजीत अंजुम यादों के झरोखे से
सन्दर्भ
2
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1969 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय पत्रकार
श्रेणी:हिन्दी पत्रकार
श्रेणी:बिहार के लोग