Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

समनाम शब्द

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऐसे शब्द जिनके वर्तनी और उच्चारण समान होते हैं किन्तु उनके भिन्न-भिन्न अर्थ होते हैं, समनाम --- (homonym) कहलाते हैं। हिन्दी के कुछ समनाम निम्न प्रकार हैं- अक्षर --- परमात्मा, अविनाशी, वर्ण, आत्मा, आकाश, जल अर्थ --- धन, ऐश्वर्य, हेतु, प्रयोजन, काम, इंद्रियों के विषय कर्ण --- कान, कुंती का पुत्र, त्रिभुज में समकोण के सामने की भुजा अज --- बकरा, ब्रह्मा, अग्नि, सुर्य का रथ, अजन्मा, कामदेव, चंद्रमा, जीवात्मा कल --- बीता दिन, आने वाला दिन, मशीन, चैन काल --- मृत्यु, समय, अवसर, यम, शनि, शिव, भाग्य काम --- कार्य, धंधा, कामदेव, इच्छा, प्रेम, शुक्र अंक --- गोद, चिह्न, गिनती, नाटक का एक भाग कर --- हाथ, टैक्स, किरण, हाथी का सुँड, ओला पत्र --- चिठ्ठी, पत्ता, समाचार पत्र, पृष्ठ, पंख, वाहन, चंदन हरि --- भगवान, सर्प, बंदर, वायु, सूर्य, चंद्रमा, सिंह, अग्नि, हंस गुण --- कौशल, स्वभाव, शील, लाभ, प्रभाव, धागा दल --- समूह, पक्ष, भाग, सेना, पत्ता, अंश, म्यान मधु --- शहद, पुष्परस, चैत्र मास, मद्य चरण --- पाँव, श्लोक का एक पद, स्तंभ, गोत्र, आश्रय, चतुर्थांश गौ --- पृथ्वी, वाणी, गाय, किरण, आँख, सरस्वती, धरती, माता घट --- कम, घडा, देह, पिंड, हृदय, किनारा राग --- प्रेम, संगीत की ध्वनि, आकर्षण, कष्ट, ईर्ष्या राशि --- समूह, मेष-कर्क आदि राशियां तात --- पिता, भ्राता, मित्र, प्यारा, तप्त, प्रशस्ति तीर --- बाण, तट, तीर का निशान, सीमा द्विज --- विप्र, दाँत, पक्षी, ब्राह्मण, चंद्रमा मान --- अभिमान, आदर, मापक, तालिका, विराम निशा --- रात, हल्दी, स्वप्न, मुर्गा, कपूर कनक --- सोना, धतुरा, गेहूँ, पलाश, चंपा अधर --- होंठ, पाताल, अंतरिक्ष, चंचल, पराजित आराम --- सुख, उद्यान, आरोग्य पानी --- जल, कांति, मान-मर्यादा, जीवट, दंभ, मुलम्मा बाहरी कड़ियाँ Information on teaching homophones including free ebook and teaching tips Etymologies ''' श्रेणी:शब्दों के प्रकार