411 REFERENCE · Wikipedia
पूड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पूरी Puri.jpg पूरी पूड़ी भारत भारतीय उपमहाद्वीप आटा, पानी भटूरा, लूची, सुहारी भारतीय पकवान
पूड़ी व वास्तविक नाम पूरी (बहुवचन: पूड़ियाँ व पूरियाँ) एक भारतीय अकिण्वित रोटी है जिसे भारतीय-उपमहाद्वीप के कई देशों में भोजन के रूप में खाया जाता है। पूरी को सबसे अधिक कलेवे (सवेर के खाने) में परोसा जाता है, इसके अतिरिक्त यह विशेष व औपचारिक समारोहों में परोसी जाती है। प्रसाद के रूप में भी पूरियाँ बाँटी जाती हैं।
व्युत्पत्ति
पूरी शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत के पूरिका शब्द से हुई है। पूरिका का उल्लेख प्राचीन हिन्दू संस्कृत ग्रंथों में किया गया है।https://books.google.co.in/books?id=jbJHAAAAMAAJ&q=%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%80+%22%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%22&dq=%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%80+%22%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%22&hl=en&sa=X&ved=2ahUKEwjF75zc5_r4AhXRTWwGHeKkBdQQ6AF6BAgEEAM Hindī: udbhava, vikāsa aura rūpa Bahri Hardev 1965 Kitāba Mahala hi
अन्य भाषायों में नाम
संस्कृत: पूरिका
उर्दु: بوری, (पूरी)
तमिल: பூரி (पूरी)
उड़िया: ପୁରି (पोरी)
कन्नड़: ಪೂರಿ (पूरी)
तेलुगु: పూరి (पूरी)
सामग्री और बनाने की विधि
पूरी आटे से बनाई जाती है। इसके लिए कड़ा आटा गूंथा जाता है और कई बार इसमें थोड़ा सा लवण भी डाला जाता है। फिर इसे हल्का सा घी व तेल लगाकर बेल कर घी/तेल में तल लेते हैं। तलने से जब पूरियाँ फूल जाती हैं और इनका रंग सुनहरा हो जाता है तब इन्हें तेल से निकाल लिया जाता है। इन्हें प्रायः लप्सी, आलू की भाजी, छोले आदि के साथ परोसा जाता है।
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय व्यंजन
श्रेणी:मुहाजिर खाना