Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बेयतेरेक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बयतेरेक Бәйтерек kk बयतेरेक Central_Downtown_Astana_2.jpg 256px बयतेरेक टावर पूर्ण मोन्यूमेंट ऑब्जरवेशन टावर अस्ताना, कज़ाख़स्तान अक्टोबर 25, 1996 अगस्त 30, 2002 2017 105 m ft 0 on 97 m ft 0 on बयतेरेक (kk Бәйтерек; ru Байтерек) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की राजधानी अस्ताना में एक स्तंभ-नुमा मीनार है। कज़ाख़ भाषा में 'बयतेरेक' का मतलब 'ऊँचा पोपलर (का वृक्ष)' होता है। यह मीनार सन् १९९७ में अस्ताना शहर को कज़ाख़स्तान की राजधानी का दर्जा मिलने के लिए बनाया गया एक यादगार है। इस से पहले अलमाती शहर देश की राजधानी हुआ करता था।In Search of Greener Grass, Graham Field, Troubador Publishing Ltd, 2012, ISBN 978-1-78088-088-4, ... the Bayterek monument, which looks a bit like the World Cup trophy but is actually a symbol of the Kazakh legend. The ball at the top is in fact an egg that contains happiness and desire ... रंग-रूप बयतेरेक एक मध्य-एशियाई और ईरानी मिथ्य-कथा के जीवन-वृक्ष को दर्शाता है जिसकी दो शाखों के बीच में सौभाग्यदाई समरुक (सीमुर्ग़​) चिड़िया ने अपना अंडा दिया था। यह मीनार १०५ मीटर ऊँचा है जिसका तना नीचे तो तंग है लेकिन ओप्पर जाकर शाखों की तरह फैल-सा जाता है और इन शाखों के बीच सबसे ऊपर एक शीशे से ढका चमकीला सुनहरा २२ मीटर के व्यास (डायामीटर) वाला एक गोला है जो अंडे को दर्शाता है। इसी गोले के अन्दर ९७ मीटर की ऊंचाई पर बने चबूतरे से लोग आस-पास के शहर का नज़ारा देख सकते हैं। यहाँ कज़ाख़स्तान के राष्ट्रपति नूरसुलतान नज़रबायेव के दाहिने हाथ की बनी एक छाप है और निर्देशों में कहा गया है कि इसपर अपना हाथ रखकर मन में कोई इच्छा-प्रार्थना की जा सकती है। इसपर हाथ रखने से चबूतरे-कक्ष के अन्दर कज़ाख़स्तान का राष्ट्रीयगान बजने लगता है। इस चबूतरे के अलावा स्तम्भ में एक कला प्रदर्शनी और एक बड़ी मछलीशाला (अक्वेरियम) भी है।Central Asia, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8, ... The boulevard leads past the egg-domed National Archive to the 97m-high Bayterek monument ... a white latticed tower crowned by a large glass orb. This embodies a Kazakh legend ... मज़ाकिया नाम कज़ाख़स्तान में एक 'चुपा-चुप्स' (Chupa Chups) नामक लॉलीपॉप लोकप्रीय है जिसका आकार इस मीनार से मिलता है। इसलिए अस्ताना के निवासी मज़ाक़ से इसे 'चुपा चुप्स' भी कहते हैं। बयतेरेक के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें अस्ताना सीमुर्ग़​ सन्दर्भ 2 51.12825001 N 71.4304722322 E source:ruwiki_region:KZ_type:landmark dms title श्रेणी:अस्ताना श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान के स्थापत्य श्रेणी:मीनार श्रेणी:मध्य एशिया के स्थापत्य