411 REFERENCE · Wikipedia
हीरोकीन (चंद्रमा)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हीरोकीन (Hyrrokkin) (ˌ h ɪ ˈ r ɒ k ɨ n hirr ROK ən) या सेटर्न XLIV (अस्थायी पदनाम S/2004 S 19) शनि का एक प्राकृतिक उपग्रह है। 12 दिसम्बर 2004 से 30 अप्रैल 2006 के मध्य लिए गए प्रेक्षणों के आधार पर इसकी घोषणा स्कॉट एस शेपर्ड, डेविड सी. जेविट, जान क्लेयना और ब्रायन जी मार्सडेन द्वारा 26 जून 2006 को हुई थी।
हीरोकीन का व्यास करीबन 8 किलोमीटर है और यह शनि की परिक्रमा 18,168.3 Mm की दूरी से प्रतिगामी दिशा में 914.292 दिवसों में करता है। क्रांतिवृत्त से इसकी कक्षा का झुकाव 153.3° (154.3° शनि के विषुववृत्त से) है और 0.3604 की विकेन्द्रता है।
यह अप्रेल 2007 में नोर्स पौराणिक कथा के एक दानव हीरोकीन पर नामित हुआ था।
सन्दर्भ
Institute for Astronomy Saturn Satellite Data
MPEC 2006-M44: S/2004 S 19 June 26, 2006 (discovery and ephemeris)
श्रेणी:खगोलशास्त्र
श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह
श्रेणी:शनि के प्राकृतिक उपग्रह