411 REFERENCE · Wikipedia
२०२६ के ईरान युद्ध में पाकिस्तान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Pakistan in the 2026 Iran war
पाकिस्तान इस्लामी गणराज्य ने २०२६ ईस्वी के ईरान युद्ध के प्रति औपचारिक तटस्थता की नीति अपनाई है। इस युद्ध का प्रारम्भ उसी वर्ष २८ फ़रवरी को संयुक्त राज्य अमरीका तथा इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त वायविक आक्रमणों के उपरान्त हुआ। पाकिस्तान के विदेश मन्त्रालय ने आधिकारिक रूप से ईरान पर किए गए सभी आक्रमणों (संयुक्त राज्य अमरीका तथा इस्राइल द्वारा) तथा खाड़ी राष्ट्रों पर किए गए सभी आक्रमणों (ईरान द्वारा) की निन्दा की है। पाकिस्तान ने कूटनीतिक क्षेत्र में भी एक केन्द्रीय भूमिका निभाई है। उसने एक द्वि-साप्ताहिक युद्धविराम की मध्यस्थता की, जिसे बाद में विस्तारित किया गया, तथा तत्पश्चात् १० और ११ अप्रैल को इस्लामाबाद वार्ताओं के प्रथम चरण की मेज़बानी की। द्वितीय चरण अप्रैल के अन्तिम भाग में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।https://www.bbc.co.uk/news/articles/c3dl0g4rgn5o US-Iran peace talks: How Pakistan came to host the talks 2026-04-10 BBC News en-GB 2026-04-10
पाकिस्तान, जिसकी ईरान के साथ ९०० किलोमीटर लम्बी सीमा है तथा जिसके ईरान और सऊदी अरब दोनों के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध हैं, ने संघर्ष के सभी पक्षों द्वारा किए गए आक्रमणों की निन्दा की है। साथ ही, उसने सतत् कूटनीतिक आवागमन के माध्यम से मध्यस्थता के प्रयास किए हैं। इस अवधि में पाकिस्तान को संघर्ष से सम्बद्ध आन्तरिक प्रदर्शन-आन्दोलनों तथा ऊर्जा-संकट का भी सामना करना पड़ा है, जबकि वह समानान्तर रूप से अफ़ग़ानिस्तान के साथ संघर्षरत भी रहा है।
सम्बन्धित विषय
२०२६ ईरान युद्धविराम
इस्लामाबाद वार्ता
2026 के ईरान युद्ध में भारत
सन्दर्भ
श्रेणी:पाकिस्तान इस्लामी गणराज्य
श्रेणी:पाकिस्तान
श्रेणी:पाकिस्तान आधार
श्रेणी:ईरान
श्रेणी:ईरान-पाकिस्तान सम्बन्ध
श्रेणी:ईरान आधार
श्रेणी:ईरान का इतिहास
श्रेणी:पाकिस्तान का इतिहास