411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय हाथी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय हाथी EN Elephas_maximus_bengalensis_hanako.jpg जंतु रज्जुकी स्तनपायी प्रोबोसिडी एलिफ़ैंटिडी एलिफ़ास ए. मैक्सिमस ए.मैं. इंडिकस एलिफ़ास मैक्सिमस इंडिकस कुविये, १७९८
thumb|right|200px|कोण्णि, पतनम्तिट्ट में एक हाथी प्रशिक्षण केंद्र में सोमन नामक हाथी
भारतीय हाथी, एलिफ़ास मैक्सिमस इंडिकस एशियाई हाथी की चार उपजातियों में से एक है। यह अधिकतम मात्रा में भारत में मिलता है। यह उपप्रजाति बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, कंबोडिया, चीन, लाओस, मलेशियाई प्रायद्वीप, बर्मा/म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड और वियतनाम में भी पाया जाता है।
एशियाई हाथी की तीन अन्य उपजातियाँ हैं सुमात्राई हाथी (ए.मै. सुमात्रानुस), श्रीलंकाई हाथी (ए.मै. मैक्सिमस)http://www.honoluluzoo.org/indian_elephant.htm होनोलुलु चिड़ियाघर भारतीय हाथी 9 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20070428041103/http://www.honoluluzoo.org/indian_elephant.htm 28 अप्रैल 2007 dead और बोर्नियो का हाथी (ए.मै. बोर्निएंसिस)।
रिहायिश
भारतीय हाथी झाड़ीदार जंगलों के पास रहते हैं, पर इनकी रिहायिश अन्य जगहों पर भी हो सकती है। ये स्वभाव से खानाबदोशी होते हैं और एक स्थान पर कुछ दिनों से ज़्यादा नहीं रहते हैं। ये जंगलों में रह सकते हैं पर खुले स्थान व घास वाली जगहों पर जाना पसंद करते हैं।
left|thumb|भारतीय हाथी की सवारी करते हुए पर्यटक
भौतिक विशेषताएँ
आकार
भारतीय हाथी लंबाई में ६.४ मीटर (२१ फ़ुट) तक पहुँच सकता है; यह थाईलैंड के एशियाई हाथी से लंबा व पतला होता है। सबसे लंबा ज्ञात भारतीय हाथी २६ फ़ुट (७.८८ मी) का था, पीठ के मेहराब के स्थान पर इसकी ऊँचाई 11 ft m on, ९इंच (३.६१मी) थी और इसका वज़न ८ टन (१७९३५ पौंड) था।http://www.honoluluzoo.org/indian_elephant.htm हॉनोलुलु चिड़ियाघर भारतीय हाथी 9 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20070428041103/http://www.honoluluzoo.org/indian_elephant.htm 28 अप्रैल 2007 dead भारतीय हाथी अफ़्रीकी हाथियों जैसे ही दिखते हैं पर उनके कान छोटे होते हैं और दाँत छोटे होते हैं। April 2007
शारीरिक ढाँचा
चूँकि भारतीय हाथी एशियाई हाथियों की ही उपजाति हैं, अतः इनमें कोई खास फ़र्क नहीं है। भारतीय हाथियों के अफ़्रीकी हाथियों के मुकाबले कान छोटे होते हैं और माथा चौड़ा होता है। मादा के हाथीदाँत नहीं होते हैं। नर मादा से ज़्यादा बड़े होते हैं। सूँड अफ़्रीकी हाथी से ज़्यादा बड़ी होती है। पंजे बड़े व चौड़े होते हैं। पैर के नाखून ज़्यादा बड़े नहीं होते हैं। अफ़्रीकी पड़ोसियों के मुकाबले इनका पेट शरीर के वज़न के अनुपात में ही होता है, लेकिन अफ़्रीकी हाथी का सिर के अनुपात में पेट बड़ा होता है।
जनसंख्या व लुप्तप्रायता
विश्व वन्यजीव कोष भारतीय हाथी को काफ़ी जगह प्राप्य लेकिन विलुप्तप्राय मानता है। भारतीय हाथी की मौजूदा जनसंख्या (वर्ष २०१७ की हाथी जनगणना)२७३१२ हैhttp://www.panda.org/about_wwf/what_we_do/species/about_species/species_factsheets/elephants/asian_elephants/indian_elephant/index.cfm विश्व वन्यजीव कोष - भारतीय हाथी 9 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20090108131111/http://www.panda.org./about_wwf/what_we_do/species/about_species/species_factsheets/elephants/asian_elephants/indian_elephant/index.cfm 8 जनवरी 2009 live . एशियाई हाथी विशेषज्ञ समूह द्वारा भारतीय हाथी को १९९६ में एक विलुप्तप्राय जाति के तौर पर वर्गीकृत किया गयाhttp://www.iucnredlist.org/search/details.php/7140/all 2007 आईयूसीएन लाल सूची - खोज 9 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20080926075910/http://www.iucnredlist.org/search/details.php/7140/all 26 सितंबर 2008 live भारतीय हाथियों को हाथीदाँत के लिए किए गए शिकार से, तथा जंगली इलाकों में इंसानी रिहायिश की वजह से रिहायिश की जगह में कमी तथा इंसानों के युद्धों से खतरा है। अलग अलग वन्यप्राणी अभयारण्यों में मौजूद जंगली हाथियों की पृथक संख्याओं को भी आनुवंशिक विविधता न होने से खतरा है। हाल ही में वन्यप्राणी अभियारण्यों के बीच कुछ गलियारे बनाए गए हैं ताकि जंगली हाथियों का देशांतरण हो सके।http://www.india-wildlife-tours.com/wild-animals-in-india/indian-wildlife-indian-elephant.html भारतीय वन्यजीवन - भारतीय हाथी 9 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20090729035610/http://www.india-wildlife-tours.com/wild-animals-in-india/indian-wildlife-indian-elephant.html 29 जुलाई 2009 dead
यहाँ भी देखें
एशियाई हाथी
केरल की संस्कृति में हाथी
मेला शिकार, उत्तर-पूर्व भारत में जंगली हाथियों को पकड़ने की एक पारंपरिक विधि
सन्दर्भ
शोशानी जे, एइसेनबर्ग जेएफ़ (१९८२) एलिफ़स मैक्समस, स्तनपायी जाति १८२:१-८
जानवरों में विविधता। एलिफ़स मैक्सिमस।
होनोलुलु चिड़ियाघर का भारतीय हाथी
बाहरी कड़ियाँ
Elephas maximus indicus भारतीय हाथी
Elephas maximus indicus भारतीय हाथी
भारत के जंगली जानवरों के बीच १३ वर्ष : निजी अवलोकन के आधार पर उनकी रिहायिशें और आदतें, अध्याय ६
भारतीय हाथियों के चित्र
हाथी दर्शन
Q591305
श्रेणी:हाथी
श्रेणी:भारत के प्राणी
श्रेणी:भारत के पशु