411 REFERENCE · Wikipedia
किश्वर मर्चेंट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किश्वर राय मर्चेंट एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल हैं। किश्वर मर्चेंट ने "एक हसीना थी", "इतना न करो मुझसे प्यार" में काम किया हैं। वह बिग बॉस सीजन ९ में एक प्रतिभागी थी।
== करियर ==
किश्वर मर्चेंट बहुत से बालाजी के शोज "काव्यांजलि", "कसम से" में दिखाई दी हैं। २००८ में उन्होंने "मिले जब हम तुम" में एक नकारात्मक भूमिका (तमन्ना की भूमिका) निभाई थी। वह "प्यार की ये एक कहानी" में "हसीना" के किरदार के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। उन्होंने "छोटी बहु" में "सोनिया" का किरदार भी निभाया था।
२०१२ में उन्हें डॉ बेहद लोकप्रिय शोज "अमृत मंथन" व "अर्जुन" में देखा गया था। उसके बाद उन्हें "परवरिश", "होंगे जुदा ना हम" में भी देखा गया। २०१६ में उन्हें बालाजी के शो "ब्रह्मराक्षस" में दिखाई दी।
== बिग बॉस९ ==
बिग बॉस ९ में वह एक प्रतिभागी थी।
== व्यावसायिक जीवन ==
मर्चेंट का जन्म मुंबई में हुआ था सिराज मर्चेंट व रिजवाना मर्चेंट के घर में। वह १९९७ से टेलीविज़न उद्योग में काम कर रही हैं। १६ दिसम्बर २०१६ को उन्हका विवाह सुयश राय से हुआ।
== सन्दर्भ ==