Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

किरण खेर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Kiron kher colors indian telly awards.jpg yes 1955 6 14 y किरण ठाकुर सिंह पंजाब, भारत अभिनय, राजनीति चण्डीगढ़ 16 मई 2014 पवन कुमार बंसल अनुपम खेर (1985–अब)गौतम बेरी (तलाक) सिकन्दर खेर (पहले पति गौतम बेरी से) किरण खेर एक भारतीय अभिनेत्री व राजनेत्री हैं। वर्तमान में यह चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद है। वह अनुपम खेर की पत्नी हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेते हुए किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बीजेपी के टिकट पर वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल और आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को हराकर जीत हासिल की। व्यक्तिगत जीवन किरण का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था। किरण के जन्म के बाद उनका परिवार चंडीगढ़ चला आया जहां उनका पालन-पोषण हुआ। किरण की आरम्भिक शिक्षा चंडीगढ़ से हुई, जबकि चंडीगढ़ के ही इंडियन थिएटर ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया। किरण का विवाह मुम्बई में रहने वाले उद्योगपति गौतम बेरी के साथ हुई। हालांकि, जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। जिस साल किरण का गौतम से तलाक हुआ, उसी साल यानी 1985 में उनकी शादी फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से हुई। पहले पति से किरण को एक बेटा है, जिसका नाम सिंकदर खेर है। सामाजिक कार्यों में सक्रियता किरण खेर कई सालों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान 'लाडली' में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ वे कैंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान 'रोको कैंसर' से भी जुड़ी रहीं। साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। उन्होंने देश भर में पार्टी के लिए प्रचार भी किया। 2011 में चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम रोल निभाया। इसी साल उन्होंने अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया। किरण ने चंडीगढ़ में इस आंदोलन का समर्थन किया। जब अन्ना के आंदोलन के बाद टीम के कुछ सदस्यों ने आम आदमी पार्टी (AAP) बनाने का फैसला किया, तो उन्होंने इस बात का विरोध किया था। फिल्मी सफर किरण खेर ने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से किया था। उन्होंने 1996 में अमरीश पुरी के साथ 'सरदारी बेगम' में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही। किरण ने अपनी एक्टिंग की असली छाप 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से छोड़ी। उनकी एक्टिंग की हर किसी ने सराहना की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में मां के किरदार ही ज्यादातर निभाए, जो सुपरहिट रहे। प्रमुख फिल्में वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2014 पंजाब 1984 सहकलाकार-: दिलजीत दोसांझ2007 ओम शाँति ओम 2007 अपने रवि 2007 जस्ट मैरिड 2006 कभी अलविदा ना कहना कमलजीत (कमल) सरन 2006 आई सी यू 2006 रंग दे बसंती 2006 फ़ना 2005 द राइज़िंग 2004 हम तुम 2004 वीर-ज़ारा 2004 मैं हूँ ना मधु शर्मा 2002 कर्ज़ सावित्री देवी 2002 देवदास 2001 एहसास 1996 सरदारी बेगम 1995 करन अर्जुन 1988 पेस्तॉन जी पुरस्कार एवं सम्मान 1997: नेशनल फिल्म अवॉर्ड (सरदारी बेगम) 2000: नेशनल फिल्म अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस (बारीवाली) 2003: IIFA बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड (देवदास) 2003: लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रॉन्ज लेपर्ड अवॉर्ड (साइलेंट वाटर) 2003: कराची इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर फॉर लीडिंग रोल (साइलेंट वाटर) 2006: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (रंग दे बसंती) 2010: अप्सरा अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल (कुर्बान) 2011: कलर्स गोल्डन पेटल अवॉर्ड फॉर मोस्ट मनोरंजक पर्सनैलिटी 2012: कलर्स गोल्डन पेटल अवॉर्ड फॉर मोस्ट दिलदार पर्सनैलिटीhttp://bollywood.bhaskar.com/news-hf/ENT-BNE-kirron-kher-birthday-special-5021560-PHO.html?utm_source=taboola&utm_medium=referral किरण खेर 25 जून 2015 https://web.archive.org/web/20150626101127/http://bollywood.bhaskar.com/news-hf/ENT-BNE-kirron-kher-birthday-special-5021560-PHO.html?utm_source=taboola&utm_medium=referral 26 जून 2015 dead सन्दर्भ श्रेणी:1955 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:श्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री श्रेणी:१६वीं लोक सभा के सदस्य