411 REFERENCE · Wikipedia
बगलीहार पनबिजली परियोजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बगलीहार पनबिजली परियोजना भारत की कश्मीर में चल रही एक महत्वपूर्ण पनबिजली परियोजना है जो अपने विवादों की वजह से चर्चा में रहा है। पाकिस्तान कहता रहा है कि बगलीहार में यह परियोजना शुरू करके भारत पुरानी सिंधु संधि का उल्लंघन कर रहा है और यह बांध बनने से पाकिस्तान को मिलने वाले पानी का प्रवाह बाधित होगा।
भारत का तर्क है कि वह ऐसा कुछ भी नहीं कर रहा है। वह तो सिर्फ पानी का बेहतर इस्तेमाल करना चाहता है। वह पाकिस्तान जाने वाले चेनाब के पानी को बिलकुल भी नहीं रोक रहा है।