411 REFERENCE · Wikipedia
तितली (उपन्यास)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तितली सामाजिक पृष्ठभूमि पर लिखित जयशंकर प्रसाद का दूसरा उपन्यास है। इसके केंद्र में गाँव है। इसका प्रकाशन सन् १९३४ ई॰ में भारती भंडार, इलाहाबाद से हुआ था।जयशंकर प्रसाद (विनिबंध), रमेशचन्द्र शाह, साहित्य अकादेमी, नयी दिल्ली, पुनर्मुद्रित संस्करण-२०१५, पृष्ठ-९४.
परिचय
इस उपन्यास के सन्दर्भ में डॉ॰ सत्यप्रकाश मिश्र ने लिखा है : प्रसाद जी ब्योरेवार वर्णन के बजाय लाक्षणिक और संकेतात्मक वर्णन करते हैं। गाँव की प्रवृत्ति और उसका समाज प्रसाद के लिए एक इकाई है और इस इकाई का सुधार प्रसाद का लक्ष्य है।... सत्याग्रह युग का स्वप्न तितली में संघर्ष और विरोध के स्तर पर भी है और संगठन के स्तर पर भी है।प्रसाद के सम्पूर्ण उपन्यास, संपादन एवं भूमिका- डॉ॰ सत्यप्रकाश मिश्र, लोकभारती प्रकाशन, इलाहाबाद, पंचम संस्करण-२०१५, पृष्ठ-२९-३०.
इन्हें भी देखें
जयशंकर प्रसाद
कंकाल (उपन्यास)
इरावती (उपन्यास)
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:पुस्तकें
श्रेणी:उपन्यास
श्रेणी:हिन्दी साहित्य
श्रेणी:जयशंकर प्रसाद
श्रेणी:जयशंकर प्रसाद के उपन्यास