411 REFERENCE · Wikipedia
शाब्दिक इकाई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शाब्दिक इकाई (lexical item या lexical unit) किसी भाषा का एक शब्द, शब्द का अंश या शब्दों की शृंख्ला होती है जो उस भाषा के शब्दसंग्रह (lexicon) का मूल तत्व होती है। उदाहरण के लिये "बिल्ली," "बस अड्डा," "जाने-अनजाने में," "चलते-चलते," "सूई की नोक पर" और "गाड़ी" सभी शाब्दिक इकाईयाँ हैं। शब्दिम (lexeme) की तरह हर शाब्दिक इकाई भी केवल एक अर्थ प्रदान करती है, लेकिन जहाँ शब्दिम एक शब्द या शब्द का अंश ही जो सकते हैं, वहाँ शाब्दिक इकाईयाँ कई शब्दों की भी बदी हो सकती हैं। भाषा अनुवाद में शाब्दिक इकाईयाँ ही भाषा-प्रयोग के वह प्राकृतिक अंश होते हैं जिन्हें अनुवादित करा जाता है।
== इन्हें भी देखें ==
भाषा
कोशविज्ञान
== सन्दर्भ ==