411 REFERENCE · Wikipedia
क्रिश्चियन बॅल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अप्रैल 2016
Christian Bale 2009.jpg क्रिश्चियन बॅल फ़िल्म प्रिमीयर में जून 2009 में क्रिश्चियन बॅल क्रिश्चियन चार्ल्स फिलिप बॅल 1974 1 30 yes हैवरफर्डवैस्ट, पैमब्रुकशायर, वेल्स, यूनाइटेड किंगडम लॉस एंजिंल्स, कैलीफोर्निया, अमरीका अभिनेता 1982–वर्तमान सैंड्रा ब्लैज़िक (2000–वर्तमान); 1 बच्चा डेविड बॅल जैनी (पूर्वकुलनाम: जेम्स) बॅल ग्लोरिया स्टाइनम (सौतेली माँ)
क्रिश्चियन चार्ल्स फिलिप बॅल (जन्म: 30 जनवरी 1974) एक अंग्रेज अभिनेता हैं। ये मुख्यतः अमेरिकी फ़िल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, बॅल ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों और स्वतंत्र निर्माताओ तथा कला घरों द्वारा निर्मित छोटी परियोजनाओं में अभिनय कर चुके हैं।
बॅल सबसे पहले चौदह वर्ष की आयु में लोगों की नजरों में आए जब उन्होंने स्टीवन स्पिलबर्ग की एम्पायर ऑफ़ द सन (1987) में काम किया। जे.जी. बैलार्ड की मूल कहानी पर आधारित इस फ़िल्म में बॅल ने एक अंग्रेजी लड़के का अभिनय किया जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने माता-पिता से अलग होने के पश्चात अपने को जापानी नजरबंदी शिविर में पाता है। वर्ष 2000 में अमेरिकन साएको में एक सिलसिलेवार हत्यारे पैट्रिक बेटमैन की भूमिका में नज़र आए बॅल ने अपने इस किरदार के लिए आलोचकों की प्रशंसा इकट्ठा करी। इन्होंने 2004 की स्पेनी फ़िल्म द म्कैनिस्ट में अपने ट्रैवर रैज्निक के किरदार के लिए कुल 63 पाउंड वजन घटाया था तथा पद्धति अभिनेता के रूप में प्रतिष्ठा अर्जित की।
बॅल ने क्रिस्टोफ़र नोलन द्वारा रचित बैटमैन बिगेन्स (2005), द डार्क नाईट (2008) और द डार्क नाईट राइसेस (2012) फ़िल्मों में निभाए गए अपने ब्रूस वेन/बैटमैन किरदार द्वारा व्यावसायिक पहचान और प्रशंसा हासिल की। इन्होंने आत्मकथा फ़िल्म द फाइटर (2010) में डिकी ईकलण्ड का किरदार भी निभाया, जिसके लिए इन्हें आलोचकों की प्रशंसा मिली है और कई पुरस्कार जीते, जिनमें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए अकेडेमी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार तथा पुरुष अभिनेता द्वारा सहायक भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार भी शामिल हैं।
बाहरी कड़ियाँ
Christian Bale क्रिश्चियन बॅल
Christian Bale क्रिश्चियन बॅल
288 क्रिश्चियन बॅल
श्रेणी:अंग्रेज़ फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1974 में जन्मे लोग