Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वित्तीय विवरण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वित्तीय विवरण से आशय किसी भी व्यावसायिक संस्था द्वारा एक निश्चित अवधि के अन्त में बनाए जाने वाले अन्तिम लेखों से होता है। इन लेखों से संम्बधित अवधि के अन्त में संस्था की वित्तीय स्थिति का भी पता चलता है। परिभाषा जाॅन एन. मायर के अनुसार - विि्तीय विवरणण किसी व्यावसायिक उपक्रम के खातों का सारांश प्रदान करते हैं। इसमें चिठ्ठा किसी निश्चित तिथि के संपत्तियों, दायित्वों और पूंँजी की स्थिति को स्पष्ट करता है और आय विवरण एक निश्चित अवधि में संचालन के परिणामों को दर्शाता है।" वित्तीय विवरण में निम्न को शामिल किया जाता है 1) आय विवरण अथवा लाभ हानि विवरण - यह एक विशिष्ट अवधि में उपक्रम के कार्य संचालन के वित्तीय परिणामों अथवा अर्जन को दर्शाता है। 2) आर्थिक चिठ्ठा - यह एक लेखांकन अवधि के अन्त में व्यावसायिक उपक्रम की वित्तीय स्थिति को स्पष्ट करता है। 3) अन्य विवरण - जैसे प्रतिधारित लाभों का विवरण, कोष प्रवाह विवरण, रोकड़ प्रवाह विवरण इत्यादि। इन्हें भी देखें तुलन पत्र श्रेणी:लेखांकन