Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कलाम सैट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कलाम सेट एक विश्व का सबसे हल्का और लघु कृत्रिम उपग्रह है, जिसका नामांकरण भारतीय पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है. यह विश्व का पहला ३ डी प्रिंटर से तैयार उपग्रह भी है। इस उपग्रह का वजन 64 ग्राम है। अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था द्वारा वालोप्स अंतरिक्ष केंद्र से एसआर-4 रॉकेट के माध्यम से कलाम सैट का प्रक्षेपण किया गया। इस उपग्रह को मूलतः तमिलनाडु के करूर जिले में पल्लापट्टी के मोहम्मद रफीक शाहरुख एवं उनकी टीम ने बनाया है। नासा और आई डूडल लर्निंग ने अंतरिक्ष से संबंधित एक  'क्यूब इन स्पेस' नामक प्रतियोगिता करवाई थी,  जिसमें 57 देशों से 86 हजार डिजाइनें प्राप्त हुई। इन डिजाइनों में से शाहरुख के उपग्रह का चयन हुआ था।  इस उपग्रह में स्वदेशी आठ सेंसर लगाए गए है, जो पृथ्वी के वेग, आवर्तन, चुम्बकीय क्षेत्र का मापन करेंगे। सन्दर्भ कलाम सैट: नासा आज छोड़ेगा दुनिया का सबसे छोटा उपग्रह, भारतीय छात्र ने बनाई है ये सैटेलाइट बाहरी कड़ियाँ Cubes in Space™ program idoodlelearning.com श्रेणी:उपग्रह