411 REFERENCE · Wikipedia
अंह्यो-सेप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंह्यो-सेप (जन्म 17 अप्रैल 1995) या पॉल अंह्यो दक्षिण कोरिया में रहने वाले एक कनाडाई अभिनेता और गायक हैं। उन्होंने कोरियाई नाटक स्टिल 17 (2018), एबिस (2019), डॉ. रोमांटिक 2 (2020), लवर्स ऑफ़ द रेड स्काई (2021), बिज़नेस प्रपोज़ल (2022), डॉ. रोमांटिक 3 (2023) और ए टाइम कॉल्ड यू (2023) में अपनी मुख्य भूमिकाओं के लिए पहचान हासिल की हैं।
== प्रारंभिक जीवन ==
अंह्यो-सेप का जन्म 17 अप्रैल 1995 को सियोल, दक्षिण कोरिया में 3 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हुआ था। जब वे सात साल के थे, तो उनका परिवार टोरंटो, कनाडा में आकर बस गया। अंह्यो बाद में 17 साल की उम्र में दक्षिण कोरिया वापस चले गए जबकि उनका परिवार कनाडा में ही रहा। बाद में उन्होंने कूकमिन विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग में भाग लिया और स्नातक किया।
== करियर ==
दक्षिण कोरिया वापस जाने के बाद अंह्यो को जेवाईपी एंटरटेनमेंट द्वारा तीन साल के लिए प्रशिक्षु बनाया गया और के-पॉप बॉय बैंड गोट7 के सदस्यों के साथ एक छात्रावास में रहा। हालाँकि, अपनी ऊँचाई और नृत्य कौशल की कमी के कारण, वह तनाव में था, इसलिए उसने एक अभिनेता बनने का फैसला किया।
== परोपकार ==
16 अगस्त 2022 को, आह्न ने होप ब्रिज कोरिया डिजास्टर रिलीफ एसोसिएशन के माध्यम से 2022 दक्षिण कोरियाई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ₩50 मिलियन का दान दिया।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
औपचारिक जालस्थल
अंह्यो-सेप हैनसिनेमा पर
इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर Ahn Hyo-seop