411 REFERENCE · Wikipedia
इत्तेफ़ाक़ (1969 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इत्तेफ़ाक़ Ittefaq.jpg यश चोपड़ा बी आर चोपड़ा जी०आर० कामथ (कहानी एवं पटकथा), अख़्तरुल ईमान (संवाद) राजेश खन्नानन्दाइफ़्तिखार सलिल चौधरी K.G y 1969 10 10 भारत हिन्दी 105 मिनट
इत्तेफ़ाक़ बी आर चोपड़ा द्वारा सन् 1969 में निर्मित और उन्हीं के भाई यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित भारतीय रहस्यमय रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में राजेश खन्ना ने मुख्य भूमिका तथा नन्दा , बिन्दू , मदन पुरी और इफ़्तिखार ने सहायक भूमिका निभायी है। सलिल चौधरी संगीतकार हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर "सेमी-हिट" रही। यह फिल्म 1965 की अमेरिकी फिल्म 'साइनपोस्ट टू मर्डर' की रीमेक है। इसे पहले सरिता जोशी अभिनीत गुजराती नाटक 'धुम्मस' में प्रस्तुत किया गया था।
यह चौथी बॉलीवुड फिल्म (नौजवान , मुन्ना और कानून के बाद ) थी जिसमें कोई गाना नहीं था। उल्लेखनीय बात यह थी कि 1960 में इसी प्रोडक्शन अर्थात् बीआर फिल्म्स की 'कानून' भी एक गीत रहित फिल्म थी और उसमें भी नंदा ही नायिका थी। कनून और इत्तेफाक दोनों की एक और आम विशेषता यह थी कि इन दोनों गीतरहित फिल्मों में सलिल चौधरी ही संगीत निर्देशक थे। इस फिल्म को 1969 और 1971 के बीच मुख्य भूमिका में राजेश खन्ना अभिनीत 17 लगातार हिट फिल्मों में से एक माना जाता है।
इस फिल्म के लिए यश चोपड़ा को फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार एवं एम॰ए॰ शेख को फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ ध्वनि अंकन पुरस्कार प्राप्त हुआ था
कथावस्तु
मुख्य कलाकार
गीत-संगीत
परिणाम
बाॅक्स ऑफिस
समीक्षा
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:1969 में बनी हिन्दी फ़िल्म