Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

समुद्र का बादशाह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

समुद्र का बादशाह (Emperor of the Sea) एक दक्षिण कोरियाई ड्रामा टेलीविज़न शृंखला है जो 24 नवंबर 2004 से 25 मई, 2005 तक केबीएस 2 पर प्रसारित हुआ था। इसके कुल 51 एपिसोड प्रसारित हुआ थे। यह ड्रामा चोई इन-हो के 2003 के उपन्यास Hae-sin पर आधारित है। जिसमें जंग बोगो के जीवन को दर्शाया गया है जो एक गुलामी से निकलकर एक शक्तिशाली समुद्री शख्सियत बना था। जिसने यूनिफाइड सिला राजवंश के दौरान पूर्वी एशिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर के समुद्रों के व्यापार नियंत्रित किए थे। इस शृंखला को भारत में दूरदर्शन पर भी प्रसारित किया गया था। इस श्रृंखला को बहुत अच्छी तरह से प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। इसने उस सप्ताह प्रसारित होने के बाद रेटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसे आठ देशों को निर्यात किया गया था जिससे इसका लगभग यूएस $1.8 मिलियन मुनाफा रहा था। साउथ जिओला प्रांत के वांडो काउंटी में इस फ़िल्म का फिल्मांकन भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। == सन्दर्भ ==