411 REFERENCE · Wikipedia
भड़ल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|281x281px|हिमालयी भड़ल
भड़ल या हिमालयी नीली भेड़ (Pseudois nayaur) काप्रिने (Caprinae) उपपरिवार का एक स्तनपाई जीव है।
भड़ल मुख्यतः नेपाल, भूटान, कश्मीर, पाकिस्तान, तिब्बत और भारत के ऊच्च हिमालय क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
भड़ल के सींग होते हैं जो ऊपर की ओर बढ़ते हैं, कुछ उभार लेते हैं और फिर पीछे को मुड़ते हैं।
सामान्य लक्षण
शारीरिक लम्बाई: ११५-१६५ सेमी /३.८-५.५ फु.
कन्धे की ऊँचाई: ७५-९० सेमी / २.५-३.० फु.
पूँछ की लम्बाई: १०-२० सेमी / ४-८ इंच
भार: ३५-७५ किग्रा
जीववृत और प्रजनन
सगर्भता अवधि: १६० दिन
प्रति जन्म शावक: १
अदुग्धकरण (दूध छुड़ाना): ६ महीने बाद
यौन परिपक्वता: १.५ वर्ष का होने पर, यद्यपि नर अपना पूर्ण सामर्थ्य ७ वर्ष का होने पर ही प्राप्त करते हैं।
जीवन काल: १२-१५ वर्ष
मिलन अक्टूबर और जनवरी के बीच होता है और शावक मई से जुलाई के बीच जन्म लेते हैं।
बाहरी कड़ियाँ
Pseudois nayaur
Bharal
श्रेणी:एशिया के स्तनधारी
श्रेणी:भारत के पशु