Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चीन ने सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) इमेजिंग उपग्रह लांच किया है। परिचय चीन ने 10 अगस्त 2016 को एक नया और उच्च क्षमता वाला सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) इमेजिंग उपग्रह लांच किया है। यह उपग्रह धरती की सटीक और स्पष्ट तस्वीरें भेजेगा। यह उपग्रह विशेष क्षेत्रों के विस्तृत परिदृश्य की तस्वीरें लेने में सक्षम है। विशेषताएं यह उपग्रह उत्तरी शांझी प्रांत में स्थित तेयुआन सैटेलाइट लांच केंद्र से छोड़ा गया। केंद्र के मुताबिक स्थानीय समायानुसर छह बजकर 55 मिनट पर गाओफेन-3 सैटेलाइट को लांग मार्च फोर सी रॉकेट पर सवार करके छोड़ा गया। लांग मार्च संवाहक रॉकेट का यह 233वां यान अभियान है। चीन का पहला एसएआर इमेजिंग उपग्रह जहां केवल एक मीटर दूरी की स्पष्ट तस्वीरें ले पाता है वहीं यह उपग्रह विश्वभर के सभी मौसमों पर 24 घंटे निगरानी रखेगा और इसका इस्तेमाल आपदा चेतावनी जारी करने, मौसम का हाल जानने, जल संसाधनों का आकलन करने और समुद्री क्षेत्र में अधिकारों की जानकारी के लिए भी किया जा सकेगा। इस उपग्रह का जीवनकाल 8 साल होगा। श्रेणी:उपग्रह