Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इन्तर्नास्योनाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इन्तर्नास्योनाल L'Internationale (French) L'Internationale.jpg मूल फ़्रांसिसी में 'इन्तर्नास्योनाल' समुदाय अंतर्राष्ट्रीय साम्यवादी गुटअंतर्राष्ट्रीय समाजवादी गुटअंतर्राष्ट्रीय वामपंथी गुटअंतर्राष्ट्रीय गणतांत्रिक गुट युझ़ैन पोतिये १८७१ प्येर द गेइते १८८८ १८९० के दशक में Internationale-ne (अन्तर्राष्ट्रिय).oga "इन्तर्नास्योनाल" इन्तर्नास्योनाल या इन्टरनैश्नाले (फ़्रांसिसी: L'Internationale) १९वीं सदी के अंतिम भाग से विश्वभर में वामपंथी विचारधारा से जुड़े हुए लोगों का एक प्रेरक गीत रहा है। 'इन्तर्नास्योनाल' शब्द का अर्थ 'अंतर्राष्ट्रीय' है और इस गीत का केन्द्रीय सन्देश है कि दुनिया भर के लोग एक ही जैसे हैं और उन्हें मिलकर ज़ुल्म से लड़कर उसे हराना चाहिए। यह गीत मूल रूप से १८७१ में फ़्रांसिसी भाषा में युझ़ैन पोतिये (Eugène Pottier, बिंदु-वाले 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें) द्वारा लिखा गया था, लेकिन तब से इसका कई भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।Ways of the World: A Brief Global History with Sources, Volume 2: Since 1500, Volume 2 https://web.archive.org/web/20140921033633/http://books.google.com/books?id=My5N-tdbecsC 21 सितंबर 2014 , Robert W. Strayer, pp. 863, Macmillan, 2010, ISBN 978-0-312-48918-2, ... While European socialists argued theory, debated strategy, and organized workers, they also sang. The hymn of the socialist movement was “The Internationale,” composed in 1871 by Eugene Pottier, a French working-class activist, poet, and songwriter ... इसे अक्सर एक हाथ को मुट्ठी बनाकर हवा में सलाम के रूप में उठाए हुए गाया जाता है।Music and the Elusive Revolution: Cultural Politics and Political Culture in France, 1968-1981 https://web.archive.org/web/20140921033210/http://books.google.com/books?id=1KLrkA9LoIoC 21 सितंबर 2014 , Eric Drott, pp. 38, University of California Press, 2011, ISBN 978-0-520-26896-8, ... We sing the Internationale. They join in. We give the clenched fist salute. They do likewise. Everybody cheers ... In this portrayal the singing of 'The Internationale' functions along with other gestures (like the raised fist) ... मूल गीत की टेक मूल गाने की हर कड़ी के बाद आने वाली टेक इस प्रकार है: मूल फ़्रांसिसी अनुवादC'est la lutte finale Groupons-nous et demain L'Internationale Sera le genre humainयह आख़री संघर्ष है आओ एक हो जाएँ और कल अंतर्राष्ट्रीय मानव जाति बन जाएगी इसका अर्थ है कि अंतिम संघर्ष में सभी मानवों को राष्ट्रीय सीमाएँ तोड़कर बिना भेद-भाव के एक मानव जाति बन जाना चाहिए। हिंदी अनुवाद इस गीत का हिंदी में भी अनुवाद किया गया है और उसका पहला हिस्सा इस प्रकार है: क्या ख़ाक़ है तेरी ज़िन्दगानी! उठो ऐ ग़रीब बेनवा. क्या है ये तूने दिल में ठानी? रहे बन्दा ग़ुलाम-ओ-ग़द्दार. आओ हम ग़ुलामी अपनी छोड़ें, हों आज़ाद और रिहा. बदलें ये सारी दुनिया! बदलें! जिस में ज़ोर ओ' ज़ुल्म ओ' जफ़ा. है जंग हमारी आख़री, जिस पर है फ़ैसला. गाओ इन्तर्नास्योनाल! उठो के वक़्त आया! ... दौहराव ... है जंग हमारी आख़री, जिस पर है फ़ैसला. गाओ इन्तर्नास्योनाल उठो! के वक़्त आया! टिप्पणी: इसमें 'बेनवा' का अर्थ 'स्वरहीन' या 'गूंगा' है। 'जफ़ा' का अर्थ 'अत्याचार' है। इन्हें भी देखें वामपंथी विचारधारा साम्यवाद बाहरी कड़ियाँ यू-ट्यूब पर हिंदी में 'इन्तर्नास्योनाल' सन्दर्भ 2 श्रेणी:स्तुतिगान श्रेणी:वामपंथी विचारधारा