Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मन्त्र-राजभाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मन्त्र-राजभाषा (MAchiNe assisted TRAnslation tool) राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा विकसित कराया गया एक साफ्टवेयर है। यह सॉफ्टवेयर सी-डैक, द्वारा विकसित किया गया है मशीनी अनुवाद मंत्र-राजभाषा एक मशीन साधित अनुवाद सिस्टम है, जो राजभाषा के प्रशासनिक, वित्तीय, कृषि, लघु उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य रक्षा, शिक्षा एवं बैंकिंग क्षेत्रों के दस्तावेजों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करता है। मंत्र टैक्नॉलाजी पर आधारित यह सिस्टम सी-डैक,पुणे के एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा प्रायोजित मंत्र-राजभाषा स्टैंडएलोन, इंट्रानेट और इंटरनेट संस्करणों को विकसित किया गया है। मंत्र राजभाषा भारत सरकार के सभी मंत्रालयों तथा विभागों में मानक तथा शीघ्र गति से हिंदी अनुवाद में सहायक होगा। भारत की सामाजिक, आर्थिक, जनसांख्यिकीय स्थिति, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा अल्पकालीन चरण जो वर्तमान में उपस्थित है, उसमें 'मंत्र' की उपयोगिता निश्चित ही अधिक है। प्रमुख रूप से विभिन्न परिवार की भाषाओं में एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करती है। इस कार्य के लिए जिस पद्धति को अपनाया गया है वह यह है - न तो शब्द से शब्द ... न ही नियम से नियम ... बल्कि लेक्सिकल ट्री से लेक्सिकल ट्री. मंत्र में हिंदी और अंग्रेजी के लिए लेक्सिकल ट्री एडजॉइनिंग ग्रामर का प्रयोग किया जाता है। मंत्र को कंप्यूटर जगत स्मिथसोनियन अवार्ड से पुरस्कृत किया गया और यह अमेरिकी ऐतिहासिक राष्ट्रीय संग्रहालय में १९९९ नवीन शोध संकलन का भाग है। मंत्र-राजभाषा में अंग्रेजी दस्तावेज़ पहले पूर्व-संसाधन तत्पश्चात पारसिंग एवं जनरेशन के लिए भेजा जाता है जिसके दौरान अंग्रेजी लेक्सिकॉन (शब्दकोश), हिंदी लेक्सिकॉन और अंतरण (ट्रांसफर) लेक्सिकॉन का प्रयोग किया जाता है। जनरेटर हिंदी आउटपुट या अनुवाद देता है जिसे आवश्यकतानुसार पश्च-संसाधन के लिए भेजा जाता है और अंततः दस्तावेज़ का हिंदी अनुवाद प्राप्त हो जाता है। इस में भी अनुवाद संबंधित सामान्य सहायक उपकरण जैसे कि एड्वर्ड, बहुविध आऊटपुट, ऑनलाइन थिसॉरस और शब्दकोश आदि दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सिस्टम में रिर्पोट तैयार करने, बड़े दस्तावेज़ को छोटे छोटे दस्तावेज़ों में विभाजित करने जिससे एक से अधिक अनुवादक या पुनरीक्षक को वितरित किया जा सके, विभाजित अनुवादित भागों को एक दस्तावेज़ में संयुक्त करने संबंधित सुविधाएं दी गई है। मंत्र राजभाषा इंटरनेट संस्करण का डिज़ाइन और विकास थिन क्लांइट आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें संपूर्ण अनुवाद प्रक्रिया सर्वर पर ही होती है। इसलिए दूरवर्ती स्थानों में भी इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध लो-एण्ड सिस्टम पर भी दस्तावेज़ों के अनुवाद करने के लिए इस सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। अनुवादित दस्तावेज़ो को पुन:प्रप्ति के लिए प्रयोक्ता के इनबॉक्स में रखा जाता है। टेक्नोलॉजी आपके घर तक पहुँचेगी, आप को उस तक पहुँचने की ज़रूरत नहीं है। इन्हें भी देखें श्रुतलेखन-राजभाषा वाचान्तर-राजभाषा गूगल अनुवाद सन्दर्भ Translation software in Hindi on the cards (द हिन्दू) Tech hurdle for Hindi as official language: Secy बाहरी कड़ियाँ http://www.cdac.in/HTmL/aai/mantra.asp (English), (Hindi) मन्त्र ऑनलाइन संस्करण श्रेणी:सी-डैक श्रेणी:इण्डिक कम्प्यूटिंग